छोड़कर सामग्री पर जाएँ

पिता के सपनों को दे रही पंख: रायगढ़ की बेटी अनन्या गुप्ता ने कर्नाटक में गाड़ा परचम, लगातार दूसरे वर्ष नेशनल फुटबॉल टीम में जगह बनाई

IMG 20251118 WA0099 2

रायगढ़। रायगढ़ के प्रतिष्ठित गुप्ता परिवार की लाडली और ‘यूनिवर्सल स्टोर’ के संचालक विजय गुप्ता की बेटी और राजीव गुप्ता की भतीजी अनन्या गुप्ता ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि लगन और मेहनत उम्र की मोहताज नहीं होती। अनन्या का कर्नाटक महिला फुटबॉल टीम में लगातार दूसरे वर्ष चयन हुआ है। नेशनल चैंपियनशिप में जगह मिलने के बाद परिवार और शहर में खुशी का माहौल है। अनन्या की फुटबॉल यात्रा की शुरुआत सिर्फ 8 साल की उम्र में ‘गोल्डन बेबी लीग’ से हुई थी। यहीं से उनके खेल की बुनियाद मजबूत हुई। उनके पहले कोच स्वर्गीय तापस चटर्जी ने अनन्या की प्रतिभा को पहचानते हुए विजय गुप्ता को सलाह दी थी कि इस बच्ची को प्रोफेशनल ट्रेनिंग की जरूरत है। उसी समय से पिता ने बेटी के सपने को अपनी प्राथमिकता बना लिया।

अनन्या ने पहली बार सब-जूनियर नेशनल टूर्नामेंट 2023 में छत्तीसगढ़ की टीम से अमृतसर में खेला था। उस प्रतियोगिता में उनके शानदार प्रदर्शन ने उन्हें चर्चा का केंद्र बना दिया। इसके बाद परिवार ने निर्णय लिया कि अब अनन्या को राष्ट्रीय स्तर की ट्रेनिंग दी जाए। मई 2024 में उन्हें बेंगलुरु की प्रतिष्ठित ‘किक स्टार्ट फुटबॉल अकादमी’ में दाखिला दिलाया गया। पिछले दो वर्षों से वह यहां उच्च-स्तरीय कोचिंग ले रही हैं। बेंगलुरु में मेहनत का असर भी दिखा। उनका लगातार दूसरे साल कर्नाटक टीम में चयन होना बताता है कि उन्होंने वहां अपनी पहचान बना ली है और प्रदर्शन से जगह मजबूत की है। युवा उम्र में इतनी निरंतरता उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग करती है।

अनन्या की इस उपलब्धि पर रायगढ़ के मित्रों, रिश्तेदारों और खेलप्रेमियों की ओर से बधाइयां लगातार मिल रही हैं। विजय गुप्ता ने शुभकामनाओं के लिए सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि “अनन्या मेहनती है, अनुशासित है और खेल के प्रति पूरी तरह समर्पित है। हमें विश्वास है कि वह आगे राष्ट्रीय ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी रायगढ़ का नाम रोशन करेगी।” अनन्या की यह सफलता शहर के अन्य बच्चों, खासकर बेटियों के लिए प्रेरणा बन रही है। छोटी उम्र से शुरू हुई यह यात्रा अब बड़े सपनों की ओर बढ़ चुकी है, और यह साफ दिखता है कि यह बेटी अभी बहुत आगे जाने वाली है।

img 20251118 wa01001862510868751844994
img 20251118 wa0099764194784385334852

इस खबर को शेयर करें:

e9073382a8eba25524e580ff55b8f56ea0340bb7ac24cfbd0a28106f19b38d44?s=90&d=mm&r=g

विकास पाण्डेय

न्यूज एडिटर

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय से वर्ष 1988 से निरंतर प्रकाशित हो रहे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' के 'Digital Wing' में News Editor की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। Finance (NBFC) क्षेत्र के 15 वर्षों के अनुभव के बाद इन्होंने 'RIG24 Media Network' से Journalism की शुरुआत की और कार्य के दौरान ही 'BJMC' की Professional Degree प्राप्त की। ​विकास अक्टूबर 2021 से 'केलो प्रवाह' के Web News Portal और Social Media Platforms का संचालन एवं संपादन कर रहे हैं। ये विशेष रूप से क्षेत्रीय घटनाक्रम, Exclusive रिपोर्ट्स, सीएम की गतिविधियों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ-साथ Agriculture, Politics, Finance, Infrastructure, Development, Employment, Sports, Career, Current Affairs, सामाजिक, देश-प्रदेश और शासन-प्रशासन से संबंधित कई विषयों पर निरंतर लेखन कर रहे हैं, जो पाठकों की जरूरत के अनुसार उपयोगी हों।

Share: