छोड़कर सामग्री पर जाएँ

“अभियान संवेदना” के तहत घरघोड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, युवती से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Kelo Down Left 20260624 162941 0000
  • घर में अकेली युवती के साथ जबरन अभद्रता, विरोध करने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी
  • घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को पकड़ा, न्यायिक रिमांड पर भेजा

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर महिला संबंधी अपराधों में त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई के लिए चलाए जा रहे “अभियान संवेदना” के तहत घरघोड़ा पुलिस ने युवती से छेड़छाड़, मारपीट एवं धमकी के मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।

घर में अकेली युवती से छेड़छाड़, विरोध करने पर की मारपीट
जानकारी के अनुसार 23 वर्षीय पीड़िता ने दिनांक 22 जून 2026 को थाना घरघोड़ा में मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह घर में अकेली थी। सुबह करीब 11:30 बजे रंजीत कुर्रे जबरन उसके घर में घुस आया और बेइज्जती करने की नीयत से उसका हाथ एवं बांह पकड़ने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने गंदी-गंदी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी और उसके बाल पकड़कर खींचते हुए हाथ-थप्पड़ से मारपीट की। युवती के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़िता के रिपोर्ट पर थाना घरघोड़ा में अपराध क्रमांक 201/2026 धारा 333, 74, 75, 296, 351(3), 115(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया, जिसमें प्राप्त चोटों को सामान्य प्रकृति का पाया गया। पुलिस द्वारा प्रार्थिया के निशानदेही पर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए घरघोड़ा पुलिस ने तत्काल आरोपी रंजीत कुर्रे पिता सागर कुर्रे 27 साल घरघोडा के घर दबिश देकर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने घटना स्वीकार की, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर कल दिनांक 24.06.2026 को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। महिला संबंधी अपराध पर त्वरित कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक नरेन्द्र सिदार, महिला प्रधान आरक्षक उषारानी तिर्की और आरक्षक यशवंत यादव की अहम भूमिकाा रही।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश—
“महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और गरिमा से जुड़े मामलों में रायगढ़ पुलिस पूरी संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ कार्य कर रही है। महिलाओं के विरुद्ध छेड़छाड़, हिंसा और अभद्र व्यवहार करने वालों के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। महिलाओं से जुड़े अपराधों में ‘अभियान संवेदना’ के तहत तत्काल कार्रवाई हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: