छोड़कर सामग्री पर जाएँ

26 जनवरी से ग्राम मुरा बनेगा भक्ति का केंद्र : पं. दीपककृष्ण जी महाराज करेंगे श्रीमद्भागवत कथा वाचन

1002206686

रायगढ़। खरसिया क्षेत्र के गांव मुरा में  26 जनवरी सोमवार से 02 फरवरी तक श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ होगा। इस सात दिवसीय दिव्य आयोजन का वाचन छत्तीसगढ़ अंचल के ख्याति प्राप्त प्रख्यात कथावाचक पं. दीपककृष्ण जी महाराज (ग्राम घघरा, खरसिया) के श्रीमुख से किया जायेगा। कथा का आयोजन डनसेना परिवार द्वारा किया जायेगा, जिसके मुख्य यजमान श्रीमती अनुसूईया राधेश्याम डनसेना, श्रीमती कांति खेमराज डनसेना, श्रीमती शीला संतोष डनसेना होंगे। कथा के प्रथम दिवस पर मंगल कलशयात्रा, वेदी पूजन, कथा महात्मय होगी।

महाराज जी से जब हमारे संवादाता ने दिव्य आयोजन पर बात की तों उन्होंने कहा कि भागवत कथा केवल एक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन का परम सत्य सिखाने वाला मार्गदर्शक शास्त्र है। इसके श्रवण से मनुष्य मृत्यु के भय से मुक्त होकर सत्य के ज्ञान से अविनाशी बन जाता है। भागवत वह पावन ग्रंथ है, जिसका श्रद्धापूर्वक श्रवण करने पर मृत्यु का भय मिट जाता है और मनुष्य अमरत्व की ओर अग्रसर होता है।‌ डनसेना परिवार ने आयोजन की सम्पूर्ण तैयारी पुरी कर ली है, उन्होंने बताया की यह श्रीमद्भागवत कथा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि मानव जीवन को सत्य, धर्म और भक्ति के मार्ग पर अग्रसर करने वाला दिव्य माध्यम है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: