छोड़कर सामग्री पर जाएँ

छत्तीसगढ़ में IPS अधिकारियों का प्रमोशन : DIG से IG और SSP से DIG के पदों पर अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, देखिये प्रमोशन लिस्ट

phq

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारियों को पदोन्नति देकर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं। 2007 बैच के आईपीएस अधिकारी रामगोपाल गर्ग, दीपक कुमार झा, अभिषेक शांडिल्य और बालाजी राव सोमावार को डीआईजी (DIG) से आईजी (IG) के पद पर प्रमोट किया गया है। वहीं, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात जितेंद्र सिंह मीणा को प्रोफार्मा प्रमोशन प्रदान किया गया है।

2011 बैच के 8 आईपीएस अधिकारियों संतोष कुमार सिंह, इंदिरा कल्याण ऐलेसेला, गोवर्धन राम ठाकुर, तिलक राम कोसीमा, प्रशांत कुमार ठाकुर, आजत शत्रु बहादुर और लाल उमेद सिंह को एसएसपी (SSP) से डीआईजी (DIG) के पद पर प्रमोट किया गया है।

इसके अलावा, 2012 बैच के आईपीएस अधिकारियों आशुतोष सिंह, विवेक शुक्ला, शशि मोहन सिंह, राजेश कुकरेजा, श्वेता राजमणि, राजेश कुमार अग्रवाल, विजय अग्रवाल और रामकृष्ण साहू को सेलेक्शन ग्रेड प्रदान किया गया है। इस प्रमोशन के बाद अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी, जिससे राज्य की कानून-व्यवस्था और अधिक प्रभावी होगी।

देखिये प्रमोशन लिस्ट

whatsapp image 2025 01 10 at 67909787607210169942
whatsapp image 2025 01 10 at 6386655585486139705
whatsapp image 2025 01 10 at 6936013062071229877
image 2025 01 10t1830307901893749048837285
image 2025 01 10t1831206574734066340755537

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: