छोड़कर सामग्री पर जाएँ

पीएम जनमन योजना के बेहतर क्रियान्वयन एवं हितग्राहियों के सतत मॉनिटरिंग हेतु प्रोग्रेस मॉनिटरिंग कार्ड का किया गया वितरण

1726058939 d33f5e9d9ba1b3c7c441 1

रायपुर, 11 सितंबर 2024। मुख्यमंत्री विष्णु देवसाय के मार्गदर्शन एवं  बलौदाबाजार कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश में नवाचारी पहल अंतर्गत पीएम जनमन योजना के बेहतर क्रियान्वयन एवं हितग्राहियों के सतत मॉनिटरिंग हेतु आदिवासी विकास विभाग द्वारा कमार परिवारों को प्रोग्रेस मॉनिटरिंग कार्ड का वितरण किया गया। उक्त प्रोग्रेस मॉनिटरिंग कार्ड का वितरण कसडोल विकासखंड के ग्राम बल्दाकछार एवं अवराई में विशेष पिछड़ी जनजाति कमार निवासरत 46 परिवारों को आज किया गया है। प्रोग्रेस मॉनिटरिंग कार्ड के जरिए सीधे प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना,सौभाग्य योजना (प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना), शिक्षा के लिए हॉस्टल आवासीय शिक्षा योजनाएं, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, मोबाइल मेडिकल यूनिट,प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण, वनधन विकास केंद्र, दूर दराज गांव तक मोबाइल नेटवर्क सार्वभौमिक सेवा दायित्व निधि,प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना,प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, प्रधानमंत्री पोषण योजना (मिड-डे मील), प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान, राष्ट्रीय सिकलसेल नियंत्रण कार्यक्रम, टीकाकरण अभियान,टीबी उन्मूलन राष्ट्रीय क्षय नियंत्रण कार्यक्रम, मिड डे मिल (मध्यान भोजन) प्रधानमंत्री पोषण योजना (मिड-डे मील), पीएम जनधन योजना प्रधानमंत्री जनधन योजना, नोनी समृद्धि योजना,आधार कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि जैसे योजना अन्य से लाभांवित होने के संबध में सीधे जानकारी प्राप्त होगी। कार्ड मिलने पर कमार परिवारों के सदस्यों ने बड़े ही प्रसन्न होकर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

1726058902 7492f6fafc380d3f1d0e89314112293111579

इस खबर को शेयर करें:

e9073382a8eba25524e580ff55b8f56ea0340bb7ac24cfbd0a28106f19b38d44?s=90&d=mm&r=g

विकास पाण्डेय

न्यूज एडिटर

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय से वर्ष 1988 से निरंतर प्रकाशित हो रहे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' के 'Digital Wing' में News Editor की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। Finance (NBFC) क्षेत्र के 15 वर्षों के अनुभव के बाद इन्होंने 'RIG24 Media Network' से Journalism की शुरुआत की और कार्य के दौरान ही 'BJMC' की Professional Degree प्राप्त की। ​विकास अक्टूबर 2021 से 'केलो प्रवाह' के Web News Portal और Social Media Platforms का संचालन एवं संपादन कर रहे हैं। ये विशेष रूप से क्षेत्रीय घटनाक्रम, Exclusive रिपोर्ट्स, सीएम की गतिविधियों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ-साथ Agriculture, Politics, Finance, Infrastructure, Development, Employment, Sports, Career, Current Affairs, सामाजिक, देश-प्रदेश और शासन-प्रशासन से संबंधित कई विषयों पर निरंतर लेखन कर रहे हैं, जो पाठकों की जरूरत के अनुसार उपयोगी हों।

Share: