छोड़कर सामग्री पर जाएँ

छत्तीसगढ़ में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियां अंतिम चरण में : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

image editor output image 993243271 1735202967872

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव की तारीखों के ऐलान की तैयारियां जोरों पर हैं। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बताया कि सरकार की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न एजेंसियां और विभाग चुनाव की प्रक्रिया को सुचारू रूप से पूरा करने में जुटे हुए हैं। आरक्षण की प्रक्रिया का एक चरण शेष है, जिसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद चुनाव आयोग चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करेगा।

मंत्रिमंडल विस्तार पर बोले उप मुख्यमंत्री
हरियाणा की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है। मुख्यमंत्री केंद्रीय मंत्रियों से बातचीत कर निर्णय लेंगे।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत के दौरे पर प्रतिक्रिया
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत के छत्तीसगढ़ दौरे पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मोहन भागवत देशभर में प्रवास करते रहते हैं। वे जिनसे मिलना चाहते हैं, उनसे मिलेंगे।

प्रदीप मिश्रा के बयान पर दी प्रतिक्रिया
पंडित प्रदीप मिश्रा के सांता क्लॉज पर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि धर्माचार्य के बयान पर टिप्पणी करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा, “छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती पर हमने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। आज छत्तीसगढ़ की जो प्रगति हो रही है, वह अटल जी के दूरदर्शी नेतृत्व का परिणाम है।”

छत्तीसगढ़ में चुनाव और राजनीतिक गतिविधियों को लेकर माहौल गर्म है। राज्य की जनता को अब चुनावी कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: