Skip to content

रायगढ़ में जनगणना-2027 की तैयारियाँ तेज़ : 2500 से अधिक कर्मियों को मिला प्रशिक्षण, स्व-गणना का पोर्टल भी खुला

रायगढ़ जनगणना

रायगढ़, 16 अप्रैल 2026/ जनगणना कार्य निदेशालय छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जनगणना-2027 का आयोजन दो चरणों में किया जाना है। इसके प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य राज्य में 01 मई से 30 मई 2026 तक किया जाएगा। निर्धारित समय-सीमा में जनगणना कार्यों को सफलतापूर्वक संपादित करने हेतु अधिकारियों एवं कर्मचारियों का प्रशिक्षण अत्यंत आवश्यक माना गया है।

इसी क्रम में जिले में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के लिए चार्ज स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। यह प्रशिक्षण 15 अप्रैल से 17 अप्रैल, 19 अप्रैल से 21 अप्रैल तथा 22 अप्रैल से 24 अप्रैल 2026 तक तीन चरणों में संपन्न होगा, जिसके लिए विस्तृत प्रशिक्षण प्लान तैयार किया गया है। 16 अप्रैल को प्रशिक्षण के द्वितीय दिवस पर जिले के 17 चार्ज क्षेत्रों एवं नगर निगम रायगढ़ में प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस दौरान कुल 2189 प्रगणकों एवं 374 सुपरवाइजरों को जनगणना संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश एवं प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला जनगणना अधिकारी रायगढ़ द्वारा तहसील खरसिया, अतिरिक्त जिला जनगणना अधिकारी एवं जिला मास्टर ट्रेनर द्वारा तहसील घरघोड़ा तथा राज्य स्तर के अधिकारी द्वारा नटवर स्कूल रायगढ़ में आयोजित प्रशिक्षण का निरीक्षण भी किया गया। जनगणना-2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में 16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक स्व-गणना का कार्य संचालित किया जा रहा है।

इसके तहत आम नागरिक जनगणना की आधिकारिक वेबसाइट https://se.census.gov.in/  पर लॉगिन कर स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं। जिला प्रशासन द्वारा नागरिकों से इस प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने और देश के विकास में सहयोग करने की अपील की गई है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: