छोड़कर सामग्री पर जाएँ

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी : 124 नगर पंचायतों में आरक्षण प्रक्रिया पूरी, जल्द होगा चुनाव का ऐलान

images 15 3

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रदेश की 124 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पदों के लिए आरक्षण प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इसके साथ ही चुनाव की तारीखों की घोषणा कभी भी हो सकती है। आरक्षण प्रक्रिया के तहत 124 नगर पंचायतों में अनुसूचित जनजाति (ST), अनुसूचित जाति (SC), और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए सीटों का बंटवारा किया गया है।

आरक्षण के तहत अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 20 सीटें आरक्षित की गई हैं, जिनमें से 7 सीटें महिलाओं के लिए हैं। अनुसूचित जाति (SC) के लिए 16 सीटें आरक्षित हैं, जिनमें से 5 महिलाओं के लिए तय की गई हैं। वहीं, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) को 26 सीटें दी गई हैं, जिनमें 9 महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। इसके अतिरिक्त, 62 सीटें सामान्य श्रेणी में रखी गई हैं, जिनमें से 9 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। इस प्रक्रिया के बाद सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व का अवसर देने का प्रयास किया गया है।

नीचे देखिए लिस्ट

whatsapp image 2025 01 07 at 35899173226869295202
whatsapp image 2025 01 07 at 32838409433442637465
whatsapp image 2025 01 07 at 3704170693956458505
whatsapp image 2025 01 07 at 3940839735938882153

चुनाव आयोग जल्द ही तारीखों की घोषणा करेगा, जिसके बाद चुनावी सरगर्मियां और तेज होंगी। राज्य के सभी प्रमुख राजनीतिक दल भी इन सीटों पर अपने प्रत्याशियों के चयन में जुट गए हैं।

अब देखना यह होगा कि किस पार्टी को इन चुनावों में जनता का समर्थन मिलता है। इस चुनाव से प्रदेश की नगरीय विकास योजनाओं और स्थानीय प्रशासन पर बड़ा प्रभाव पड़ने की उम्मीद है।

नीचे देखिए पीडीएफ

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: