- मानवसेवा माधवसेवा के संकल्प के साथ प्रदेश में करेंगे सामाजिक कार्य
रायपुर। प्रदेश में अपनी एक अलग ही पहचान बना चुकी सबसे सक्रिय एवं अग्रणी संस्था हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन द्वारा हर जिले में जिला अध्यक्ष नियुक्ति हेतु नॉमिनेशन कर टिम गठित की जा रही है। इसी कड़ी में धमतरी जिले से 3 नाम अध्यक्ष पद हेतु प्रस्तावित थे जिसमें से युवा प्रथम रोहरा के नाम पर संस्था द्वारा सहमति प्रदान कर उन्हें आज अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। प्रथम रोहरा अपने 11 साथियों की कोर टिम के साथ हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन में शामिल हुए है। हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के पद अधिकारीगण ने कहा कि हमें आशा है कि प्रथम एवं अन्य युवा धमतरी जिले में निस्वार्थ भाव से सेवा कार्य कर मानवसेवा माधवसेवा की मिशाल कायम करेंगे।
वही प्रथम रोहरा ने कहा कि में बहुत ही सौभाग्यशाली हु जो मुझे यह कर्तव्य मिला है में अपने जिम्मेदारी को पूर्ण रूप से निभाऊंगा। वही हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के प्रदेश संरक्षक मनोज गोयल एवं रमेश अग्रवाल ने प्रथम रोहरा को मार्गदर्शित कर उन्हें संस्था के कार्यों के प्रति दृढ़ रह मानवसेवा माधवसेवा रूपी गंगा में डुबकी हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की। आपको बता दे कि हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन द्वारा आगामी महीने में मेकाहारा हॉस्पिटल एवं एम्स हॉस्पिटल में रक्तदान का महाकुंभ आयोजित किया जाना है।

























