छोड़कर सामग्री पर जाएँ

टी20 क्रिकेट में पॉवर प्ले का नियम बदला! जानिए न्यू रूल्स

IMG 20250627 WA0042

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने टी20 क्रिकेट में पावरप्ले के नियमों में बदलाव किया है। अक्सर देखा जाता है कि बारिश या फिर किसी ओर वजह से टी20 क्रिकेट में ओवर घटा दिए जाते है, ऐसे स्थिति में अब आईसीसी द्वारा बदले गए नियम के मुताबिक पावरप्ले होगा। अभी तक टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पावरप्ले 6-6 ओवर तक होता है, लेकिन ओवर घट जाने के बाद अब इसका असर पावरप्ले के ओवर्स पर भी देखनो को मिलेगा। वैसे पावरप्ले में लगभग मैच के 30 फीसदी ओवर डाल दिए जाते हैं।

आईसीसी के नए नियम के मुताबिक अगर टी20 मैच 19 ओवर का होता है तो उस स्थिति में पावरप्ले में 5.4 ओवर डाले जाएंगे। हर ओवर के हिसाब से आईसीसी ने पावरप्ले के ओवर्स की संख्या निर्धारित की है। अगर मैच में ओवर घटाकर 8 कर दिए जाते हैं तो फिर मैच में पावरप्ले 2-2 ओवर का होगा। आईसीसी का ये नियम टी20 मैच में ओवर घटाए जाने के बाद ही लागू होगा। अगर मैच 10 ओवर का होता है तो फिर 3-3 ओवर का पावरप्ले देखने को मिलेगा। इसके अलावा अगर मैच 15 ओवर का होता है तो फिर 4.3-4.3 ओवर का पावरप्ले देखने को मिलेगा। पावरप्ले का ये नया नियम जुलाई से लागू होगा।

इंग्लैंड की प्रसिद्ध टी20 ब्लास्ट लीग में लंबे समय से ये नियम लागू है। अब ये नया नियम इंटरनेशनल क्रिकेट में भी देखने को मिलने वाला है। ईएसपीएन के मुताबिक आईसीसी ने अपने सदस्यों से कहा, “यह नियम कई सालों से इंग्लैंड में टी-20 ब्लास्ट में इस्तेमाल हो रहा है, जहां ओवर के बीच में पावरप्ले समाप्त करने से खिलाड़ियों या अधिकारियों को कोई परेशानी नहीं हुई है।”

टेस्ट क्रिकेट में भी होगा स्टॉप वॉच का इस्तेमाल

खेल की धीमी गति को रोकने के लिए व्हाइट बॉल क्रिकेट में स्टॉप वॉच नियम का इस्तेमाल होता आ रहा है। वहीं अब आईसीसी ने इस नियम को टेस्ट क्रिकेट में भी लागू कर दिया है। आईसीसी ने पिछले कुछ समय में क्रिकेट के कई नियमों को बदल दिया है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: