Skip to content

डूमरपाली की पूजा भारद्वाज लापता, खरसिया थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज

रायगढ़। घर से आधार कार्ड का फोटो कापी कराने के लिए निकली महिला के लापता होने पर परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर उसकी पतासाजी प्रारंभ कर दी है। उक्त वाकया खरसिया थाना क्षेत्र का है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक खरसिया क्षेत्र के छोटे डूमरपाली निवासी राकेश भारद्वाज की पत्नी पूजा भारद्वाज विगत 11 तारीख को घर से आधार कार्ड का फोटो कापी कराने के लिए निकली थी, जिसके बाद वह वापस नहीं आई। परिजनों ने काफी खोजबीन की परंतु पूजा का कहीं पता नहीं चलने पर उन्होंने थाने की शरण ली। वहीं पुलिस ने गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कर उसकी पतासाजी प्रारंभ कर दी है।

इस खबर को शेयर करें:

Editorial

News Room

Kelopravah News : यह छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय से 32 वर्षों से संचालित प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का आधिकारिक न्यूज़ डेस्क (Editorial) अकाउंट है। इस आईडी के माध्यम से हमारे अनुभवी पत्रकारों और संपादकीय टीम द्वारा रायगढ़ के गांव-गांव की घटनाओं, छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों और जनहित के समाचारों को तथ्यों की जांच के बाद प्रकाशित किया जाता है। अक्टूबर 2021 से डिजिटल क्षेत्र में सक्रिय, हमारी टीम देश-दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को पूरी शुचिता और एविडेंस के साथ पाठकों तक पहुँचाने के प्रति प्रतिबद्ध है।

Share: