पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त का किसान भाई-बहन लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। अब तो इंतजार की सीमा भी खत्म होती जा रही है। ऐसे में कहा जा रहा है कि पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त का एलान अगले हफ्ते तक हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त का एलान 18 जुलाई में हो सकती है। इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के मोतीहारी में दौरा करने जा सकते हैं। हालांकि इसे लेकर पुष्टि नहीं हुई है। इससे पहले सूत्रो ने बताया था की सभी तैयारी पूरी हो चुकी है। जैसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यात्रा कर भारत वापस आएंगे, वे समय निकालकर पीएम किसान योजना की 20वी किस्त का एलान कर देंगे। अगर आप किस्त के इंतजार में है, तो इससे आने से पहले कुछ जरूरी काम निपटा लें।
पीएम किसान योजना के तहत किसानों को आर्थिक सहायता दी जाती है। इस स्कीम के तहत हर साल 6000 रुपये तीन अलग-अलग किस्त में दी जाती है। इससे पहले फरवरी के अंत महीने में ये किस्त क्रेडिट की गई थी। इससे देखकर ये अनुमान लगाया जा रहा था कि ये किस्त जून के अंत में आएगी। अब जुलाई का पहला हफ्ता भी खत्म हो गया है और जुलाई का आधा महीना खत्म होने जा रहा है। लेकिन अभी तक किसानों को उनकी किस्त के पैसे नहीं मिले हैं।
किस्त न मिलने के कई कारण हो सकते हैं। जो इस प्रकार है –
- कई किसानों के पैसे इसलिए अटक जाते हैं क्योंकि वे पीएम किसान योजना से जुड़ी ई-केवाईसी पूरा नहीं करते।
- अगर कोई किसान भू-सत्यापन नहीं करता, तो भी किस्त के पैसे अटक जाते हैं। भू-सत्यापन का अर्थ है कि किसानों के पास जरूरी दस्तावेज होने चाहिए।
- बैंक डिटेल्स गलत दर्ज करना। अगर कोई किसान भाई-बहन अपने बैंक की डिटेल्स जैसे अकाउंट नंबर, IFSC कोड गलत देता है, तो भी उसके पैसे अटक जाते हैं।
- मोबाइल न अपडेट करने से दिक्कत आ सकती है। योजना से जुड़ी सारी जानकारी आज मोबाइल नंबर में ही मिल जाती है।
कैसे करें PM Kisan e-KYC?
स्टेप 1- सबसे पहले आपको पीएम किसान योजना की वेबसाइट पर जाना होगा।
स्टेप 2- इसके बाद आपको यहां Farmer’s Corner पर जाना होगा।
स्टेप 3- फिर यहां e-Kyc का ऑप्शन दिखेगा, इस पर क्लिक करें।
स्टेप 4- इसके बाद योजना में रजिस्टर्ड आधार नंबर दर्ज करें।
स्टेप 5- फिर आपको आधार से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा।
स्टेप 6- ओटीपी दर्ज कर, आपको सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
इन सभी स्टेप्स को फॉलो कर आप अपना ई-केवाईसी पूरा कर सकते हैं। अगर किस्त जारी होने पर भी आपके खाते में पैसे क्रेडिट नहीं होते तो आप नीचे बताए गए तरीके से स्टेटस चेक कर सकते हैं।
कैसे करें स्टेटस चेक
स्टेप 1- इसके लिए भी आपको पीएम किसान की वेबसाइट के Farmer Corner पर जाना होगा।
स्टेप 2- अब यहां आपको Beneficiary Status ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
स्टेप 3- फिर यहां आधार नंबर या बैंक अकाउंट नंबर दर्ज करना होगा।
स्टेप 4- इसके बाद Get Data वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
स्टेप 5- अंत में आपकी स्क्रीन पर पीएम किसान योजना से जुड़ी किस्त का स्टेटस दिख जाएगा।























