छोड़कर सामग्री पर जाएँ

गर्मियों में पौधे सूखने लगे हैं? डालें किचन में रखी ये चीजें, फिर देखें खिल उठेगी डालियां, गार्डन हो जाएगा हरा-भरा

IMG 20250420 WA0017

गर्मी का मौसम पौधों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। अत्यधिक तापमान और पानी की कमी के कारण पौधे सूखने लगते हैं, फल और फूल आने में भी रुकावट आती है। इस दौरान, पौधों को सही देखभाल की आवश्यकता होती है ताकि वे जीवित रह सकें और उनका हरा-भरा रूप बनाए रखा जा सके। यहां कुछ आसान और प्राकृतिक उपाय दिए जा रहे हैं जिनसे आप अपने गार्डन के पौधों को गर्मी में भी सुरक्षित रख सकते हैं:

1. बेकिंग सोडा का उपयोग:
बेकिंग सोडा पौधों को हरा-भरा रखने और कीटों से बचाने में मदद करता है। यह एक प्राकृतिक कीटनाशक स्प्रे के रूप में काम करता है। 3 लीटर पानी में एक बड़ा चम्मच बेकिंग सोडा मिलाकर इसे एक बोतल में भर लें। फिर इसे प्रभावित पौधों पर हल्के से छिड़काव करें। इससे पौधे कीटों से सुरक्षित रहते हैं और उनका स्वास्थ्य बेहतर बना रहता है।

2. लहसुन का स्प्रे:
गर्मी के मौसम में छोटे और खतरनाक कीड़े पौधों में लग सकते हैं। इन्हें दूर रखने के लिए लहसुन एक बेहतरीन उपाय है। लहसुन की कलियों को 30 मिनट के लिए गर्म पानी में भिगोकर इसका लिक्विड छान लें। फिर इसमें थोड़ा पानी मिला लें और इस स्प्रे को अपने पौधों पर छिड़कें। लहसुन के गुण कीटों को दूर रखते हैं और पौधों को सुरक्षित रखते हैं।

3. चावल के पानी का प्रयोग:
चावल का पानी पौधों की जड़ों को पोषण देने और उनकी नमी बनाए रखने में मदद करता है। एक मुट्ठी चावल को एक लीटर गर्म पानी में भिगोकर उसमें एक चम्मच सोडा और सफेद सिरका डालें। फिर इस मिश्रण को पौधों की मिट्टी में डालें। इससे पौधों की मिट्टी में सुधार होगा और पौधे हरे-भरे बने रहेंगे।

4. दालचीनी पाउडर का इस्तेमाल:
दालचीनी पाउडर एक प्राकृतिक रूटिंग हार्मोन है जो पौधों की जड़ों को मजबूत बनाता है। यदि आप नए पौधे लगा रहे हैं, तो उनकी जड़ों में दालचीनी पाउडर डालें। इससे पौधों को मुरझाने से बचाया जा सकता है और उनकी वृद्धि तेज होती है।

बहरहाल गर्मी के मौसम में पौधों की देखभाल के लिए ये प्राकृतिक उपाय न सिर्फ पौधों को स्वस्थ रखते हैं, बल्कि उन्हें कीटों और रोगों से भी बचाते हैं। इन सरल और सस्ते उपायों से आप अपने गार्डन को हरा-भरा और सुंदर बनाए रख सकते हैं।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: