छोड़कर सामग्री पर जाएँ

वार्ड के बाहर रहने वालों का आंगनबाड़ी में चयन, कलेक्टर से शिकायत

IMG 20240807 WA0016
  • वार्ड के निवासी होना अनिवार्य, पात्र नहीं होने के बाद भी प्रमोशन का आरोप

रायगढ़। महिला एवं बाल विकास विभाग ने एक ही आंगनबाड़ी में दो महिलाओं को नियुक्त कर दिया है जो वहां रहती ही नहीं। इसकी शिकायत की गई है। कहा जा रहा है कि दोनों इस वार्ड की निवासी नहीं हैं। विनोबा नगर वासियों ने कलेक्टर से लिखित शिकायत की है। मामला विनोबा नगर के आंगनबाड़ी केंद्र का है। कलेक्टर से की गई शिकायत में विनोबा नगर निवासियों का कहना है कि वार्ड 25 यादव गली में नए आंगनबाड़ी के लिए एक कार्यकर्ता और एक सहायिका की नियुक्ति की गई है। सोमवार को को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका नियुक्ति आदेश जारी किए गए हैं, जिसमें गड़बड़ी के आरोप लगाए जा रहे हैं।

ममता सारथी पति सूरज कुमार सारथी निवासी रानी सागर खरसिया सूर्या विहार में किराए के मकान में रहती है। इसको मितानिन पद से प्रमोशन देकर सहायिका के यादव गली आंगनबाड़ी में नियुक्त किया गया है। इसकी बड़ी बहन ऋतु सारथी पति सम्पत लाल सारथी ग्राम जलगढ़ बरमकेला जो रामभांठा में किराए के मकान में रहती है को कार्यकर्ता बनाया गया है। विभाग ने नियुक्ति आदेश तब जारी किया जब 18 जुलाई को एमआईसी बैठक में अनुमोदन किया गया। आयुक्त नगर निगम ने विभाग को नियुक्ति की स्वीकृति का पत्र भेजा। नियुक्ति शर्तों में एक शर्त यह भी है कि चयनित कार्यकर्ताओं को उसी वार्ड का स्थानीय निवासी होना अनिवार्य है। ऐसा नहीं होने पर नियुक्ति निरस्त कर दी जाएगी।

स्थानीय निवासी की नियुक्ति करने की मांग
यादव गली विनोबा नगर के निवासियों ने शिकायत में कहा था कि कौहाकुंडा में आंगनबाड़ी में नियुक्ति वहां के पार्षद के हस्तक्षेप पर की गई थी। वहीं की सहायिका को प्रमोट कर यादव गली में पदस्थ किए जाने का आरोप लग रहा है। जनदर्शन में शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होने से वार्डवासी आक्रोशित हैं।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: