Skip to content

पटवारी ने की आत्महत्या, रिटायरमेंट से 48 घंटे पहले सुसाइड से मचा हड़कंप

IMG 20250627 WA0026

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के तखतपुर विधानसभा क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां पटवारी सुरेश मिश्रा ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि उन्होंने अपनी बहन के फार्महाउस में फांसी लगाकर खुदकुशी की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और प्रारंभिक जांच के दौरान एक सुसाइड नोट बरामद किया गया है। हालांकि, आत्महत्या की असली वजह का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो पाएगा।

मृतक सुरेश मिश्रा तखतपुर तहसील के राजस्व विभाग में पदस्थ थे और वर्तमान में भाड़म पंचायत का प्रभार संभाल रहे थे। गौर करने वाली बात यह है कि वे सिर्फ दो दिन बाद, यानी 29 जून को सेवानिवृत्त होने वाले थे, लेकिन उससे पहले ही उन्होंने यह दुखद कदम उठा लिया। सूत्रों के अनुसार, कुछ दिन पहले भारतमाला सड़क परियोजना में अनियमितताओं को लेकर सुरेश मिश्रा को एसडीएम द्वारा निलंबित किया गया था।

माना जा रहा है कि यह निलंबन उनके मानसिक तनाव का कारण बना हो सकता है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। स्थानीय प्रशासन और विभागीय अधिकारी मामले की गहनता से पड़ताल कर रहे हैं, वहीं परिजन और सहकर्मी इस घटना से स्तब्ध हैं।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: