रायगढ़, 03 नवंबर 2026। नगर के लाल टंकी, बोहिदार पारा निवासी जगदीश प्रसाद अग्रवाल की धर्मपत्नी श्रीमती गीता देवी अग्रवाल का 2 नवंबर को निधन हो गया। वे 72 वर्ष की थीं। उनके निधन के समाचार से परिवार, रिश्तेदारों और परिचितों में शोक की लहर फैल गई। गीता देवी अपने पीछे दो पुत्रों, दो पुत्रियों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनकी अंतिम यात्रा आज 3 नवंबर को दोपहर 3:30 बजे उनके निवास से निकलेगी और कायाघाट मुक्तिधाम पहुंचेगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। शिव कुमार एवं जगदीश प्रसाद (छपरिया परिवार) सहित परिजनों और शुभचिंतकों ने गीता देवी अग्रवाल के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को यह अपार दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।























You must be logged in to post a comment.