छोड़कर सामग्री पर जाएँ

2739 केंद्रों में होगी धान खरीदी, किसानों के लिए विशेष इंतज़ाम — सीमा पर कड़ी निगरानी, तैयारी पूरी

images 13

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने जा रही है। राज्य सरकार ने सभी खरीदी केंद्रों में व्यवस्थाएँ दुरुस्त कर ली हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि किसी भी किसान को बेचने की प्रक्रिया में परेशानी न हो और सभी आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएँ।

केंद्रों में किसानों के लिए बेहतर इंतज़ाम
कलेक्टरों और विभागीय टीमों द्वारा खरीदी स्थलों का निरीक्षण किया जा रहा है। बारदाने की व्यवस्था, फड़—चबूतरा, पेयजल, बैठने के लिए शेड और अन्य सुविधाएँ तैयार की जा चुकी हैं। इस वर्ष राज्य में कुल 2739 उपार्जन केंद्र संचालित होंगे। खरीदे गए धान के त्वरित उठाव की भी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, ताकि किसी प्रकार की भीड़ या अव्यवस्था न हो।

सीमा पर सख्त जांच
धान के अवैध परिवहन को रोकने के लिए पड़ोसी राज्यों की सीमाओं पर चेकपोस्ट बनाए गए हैं। खरीदी केंद्रों में सुरक्षा और संरक्षा के लिए ड्रेनेज, तिरपाल और सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जा रहे हैं, जिससे संपूर्ण प्रक्रिया पर निगरानी रखी जा सके।

टोकन और भुगतान सुविधा
धान खरीदी से जुड़ी समितियों को आवश्यकतानुसार ही टोकन जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। खराब मौसम की आशंका को देखते हुए अग्रिम तैयारी करने को भी कहा गया है। किसानों की तत्काल जरूरतों को ध्यान में रखते हुए समितियों में माइक्रो एटीएम की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, ताकि किसान नकद राशि आसानी से निकाल सकें।

15 नवंबर से 31 जनवरी तक खरीदी
इस वर्ष धान खरीदी 15 नवंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक चलेगी। पिछले साल की तरह इस बार भी प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदा जाएगा।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: