छोड़कर सामग्री पर जाएँ

2000 से ज्यादा किसानों को दो साल के बोनस का इंतजार

msp dhan kharid panjiyan tokan
  • फर्जीवाड़ा होने की वजह से भी नहीं हो पा रहा भुगतान, बैंक एकाउंट डिटेल का नहीं हो रहा मिलान

रायगढ़ (केलो प्रवाह)। दस साल पहले हुई धान खरीदी का बोनस देने का ऐलान मौजूदा सरकार ने किया था। इसका भुगतान भी शुरू हुआ लेकिन ऐसे कई किसानों को भुगतान नहीं हो रहा है, जिनका बैंक एकाउंट डिटेल मैच नहीं हो पा रहा है। तब धान खरीदी में गलत डाटा एंट्री करके भी खरीदी हो जाती थी। इसलिए अब 2000 किसानों को भुगतान नहीं हो पा रहा है। पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार ने ऐलान किया था कि किसानों को 14-15 और 15-16 के बोनस का भुगतान किया जाएगा। सरकार बनने के बाद भुगतान किया गया। जिन किसानों ने धान बेचा था, उनके बैंक एकाउंट डिटेल

मिलान करने के बाद बोनस भुगतान की अनुमति दी गई। कुछ ऐसे किसान भी हैं जिनको अब तक भुगतान नहीं हो सका है। रायगढ़ जिले में वर्ष 14-15 में 950 और 15-16 में 1118 किसानों को भुगतान नहीं हो सका है। धान बेचने से पूर्व पंजीयन के दौरान दी गई जानकारी में बैंक एकाउंट डिटेल त्रुटिपूर्ण थी। कई एकाउंट बंद कर दिए गए थे। कई किसानों की मृत्यु भी हो चुकी है। बताया जा रहा है कि कुछ समितियों में किसानों की जानकारी ही सही नहीं थी। धान खरीदी के लिए फर्जी डाटा भी डाला गया था, जिसके आधार पर भुगतान ले लिया गया। अब बोनस भुगतान से पहले बैंक एकाउंट, आधार कार्ड आदि मांगने पर कोई जवाब नहीं आया। इसलिए किसानों का भुगतान रुक गया है।

दागी समितियों में ही क्यों बचे हैं किसान

दोनों वर्षों के आंकड़े देखें तो पता चलता है कि दागी समितियों में ही ज्यादा किसानों को भुगतान लंबित है। जहां धान खरीदी में गड़बड़ी होती रही, वहां संख्या अधिक है। इसका मतलब है कि किसानों की जानकारी ही सही नहीं थी। जानबूझकर फर्जी पंजीयन किया गया था। बोनस के पहले सत्यापन में मामला पकड़ा गया।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: