छोड़कर सामग्री पर जाएँ

बंगाल में खिला ‘कमल’ तो ओपी चौधरी ने खिलाई नि:शुल्क ‘झालमुड़ी’, बंगले के बाहर लगा स्टॉल.. देखें Video

E0A493E0A4AAE0A580E0A49AE0A58CE0A4A7E0A4B0E0A580E0A4A8E0A587E0A4B0E0A4BEE0A4AFE0A4AAE0A581E0A4B0E0A4AEE0A587E0A482E0A496E0A4BFE0A4B2E0A4BEE0A48827E0A49DE0A4BEE0A4B2E0A4AEE0A581E0A4A1E0A4BCE0A580

रायपुर। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों ने छत्तीसगढ़ की राजनीति में भी उत्साह का संचार कर दिया है। बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत और बहुमत के रुझानों से रायगढ़ के विधायक और प्रदेश के कद्दावर मंत्री ओपी चौधरी बेहद गदगद हैं। अपनी खुशी को साझा करने के लिए उन्होंने एक अनोखा तरीका चुना, जिसकी चर्चा अब पूरे प्रदेश में हो रही है।

बंगले के बाहर लगी ‘झालमुड़ी’ की स्टॉल

मंत्री ओपी चौधरी ने रायपुर स्थित अपने सरकारी बंगले के सामने आम जनता और कार्यकर्ताओं के लिए निःशुल्क झालमुड़ी का स्टाल लगवाया। खास बात यह है कि बंगाल की जीत का जश्न बंगाल के ही मशहूर स्वाद ‘झालमुड़ी’ के साथ मनाया जा रहा है। राहगीर हों या समर्थक, हर कोई मंत्री जी की इस सहृदयता और जीत के जश्न का हिस्सा बन रहा है।

मोदी की ‘झालमुड़ी’ का दिखा जादू

बता दें कि चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस इलाके में झालमुड़ी खाई थी, वहां भाजपा ने क्लीन स्वीप किया है। झाड़ग्राम, बिनपुर, गोपीबल्लभपुर और नयाग्राम की चारों सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। इसी ‘लकी’ स्वाद को ओपी चौधरी ने आज छत्तीसगढ़ की जनता के बीच बांटा।

बंगाल में ‘सुनामी’, भाजपा 190 पार

ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बंगाल की 293 सीटों में से भाजपा 194 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि टीएमसी 94 सीटों पर सिमटती दिख रही है। भाजपा का वोट शेयर 2021 के मुकाबले 6% बढ़कर 45% तक पहुंच गया है। पार्टी पिछली बार की तुलना में करीब 117 सीटें ज्यादा जीतती दिख रही है। हालांकि, भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी आगे चल रही हैं, लेकिन सुवेंदु अधिकारी कड़े मुकाबले में पीछे हैं।

रायगढ़ में भी उत्साह का माहौल

ओपी चौधरी के इस अंदाज से रायगढ़ के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। सोशल मीडिया पर रायगढ़ की जनता अपने विधायक के इस वीडियो और फोटो को खूब शेयर कर रही है। समर्थकों का कहना है कि मंत्री जी का यह ‘सादगी भरा अंदाज’ ही उन्हें दूसरों से अलग बनाता है।

इस खबर को शेयर करें:

e9073382a8eba25524e580ff55b8f56ea0340bb7ac24cfbd0a28106f19b38d44?s=90&d=mm&r=g

विकास पाण्डेय

न्यूज एडिटर

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय से वर्ष 1988 से निरंतर प्रकाशित हो रहे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' के 'Digital Wing' में News Editor की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। Finance (NBFC) क्षेत्र के 15 वर्षों के अनुभव के बाद इन्होंने 'RIG24 Media Network' से Journalism की शुरुआत की और कार्य के दौरान ही 'BJMC' की Professional Degree प्राप्त की। ​विकास अक्टूबर 2021 से 'केलो प्रवाह' के Web News Portal और Social Media Platforms का संचालन एवं संपादन कर रहे हैं। ये विशेष रूप से क्षेत्रीय घटनाक्रम, Exclusive रिपोर्ट्स, सीएम की गतिविधियों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ-साथ Agriculture, Politics, Finance, Infrastructure, Development, Employment, Sports, Career, Current Affairs, सामाजिक, देश-प्रदेश और शासन-प्रशासन से संबंधित कई विषयों पर निरंतर लेखन कर रहे हैं, जो पाठकों की जरूरत के अनुसार उपयोगी हों।

Share: