छोड़कर सामग्री पर जाएँ

25 वर्षों तक जन सेवा का पीएम नरेंद्र मोदी के गौरवशाली सफर पर सेवा ज्योति यात्रा में जुटने ओपी चौधरी ने किया आह्वान

रायगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन और जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी देशभर में सेवा ज्योति यात्रा और विकसित भारत संकल्प सभा आयोजित कर रही है। इस उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री और रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने सोशल मीडिया पर वीडियो संदेश जारी कर पार्टी कार्यकर्ताओं सहित आम नागरिकों से बड़ी संख्या में शामिल होने का आह्वान किया है।

ओपी चौधरी ने कहा कि बुधवार 7 अक्टूबर की तारीख भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक स्वर्णिम दिन के रूप में दर्ज होगी। उन्होंने बताया कि नरेंद्र मोदी राज्य के प्रमुख और राष्ट्र के प्रमुख (हेड ऑफ द गवर्नमेंट) के रूप में लगातार 25 वर्ष तक सेवा देने वाले भारतीय लोकतंत्र के पहले व्यक्ति होंगे। जनता ने उन्हें 25 वर्षों तक निरंतर अपना समर्थन और आशीर्वाद दिया है, जो उनकी जनसेवा, प्रतिबद्धता और ‘राष्ट्र प्रथम’ के सिद्धांत के चलते संभव हुआ है।

सुबह 9 बजे से शुरू होंगे कार्यक्रम, भाषणों के बाद निकलेगी यात्रा

कार्यक्रम की रूपरेखा साझा करते हुए ओपी चौधरी ने बताया कि सुबह 9 बजे सभी जिला मुख्यालयों के निर्धारित स्थलों पर कार्यकर्ताओं का एकत्रीकरण होगा। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का संबोधन सुना जाएगा। संबोधन के उपरांत सेवा ज्योति यात्रा निकाली जाएगी और विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन होगा।

उन्होंने कहा कि मोदी के 25 वर्षों का मूल संदेश ‘सेवा’ रहा है, इसलिए इस दिन को सेवा ज्योति यात्रा के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि मोदी ने विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को 140 करोड़ देशवासियों का साझा संकल्प बनाया है और इसे आगे बढ़ाने की दिशा में यह आयोजन महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

रामलीला मैदान में होगा जिला स्तरीय मुख्य आयोजन

रायगढ़ जिले में यह मुख्य कार्यक्रम रामलीला मैदान में आयोजित किया जाएगा। ओपी चौधरी ने जिले के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, युवाओं, महिलाओं, किसानों, मजदूरों और व्यापारियों सहित समाज के सभी वर्गों से समय पर रामलीला मैदान पहुंचकर सेवा ज्योति यात्रा और विकसित भारत संकल्प सभा को सफल बनाने की अपील की है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: