छोड़कर सामग्री पर जाएँ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर चिरायु टीम ने लौटाई 66 मासूमों के चेहरे पर मुस्कान

1722774529 49d7108c528598a59b79
  • शासकीय और निजी चिकित्सालयों में हुआ निःशुल्क उपचार

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर जन्म से बीमारी से जूझ रहे जशपुर जिला के 66 बच्चों के चेहरे पर मुस्कान चिरायु टीम ने लौटाई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार राज्य के हर नागरिकों को आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराकर सभी के उत्तम स्वास्थ्य तथा स्वस्थ जीवन के लिए प्रतिबद्ध है।

जिला चिरायु टीम के प्रभारी डॉ अरविन्द कुमार रात्रे ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर चिरायु योजना के तहत पैर की विकृति से जूझ रहे 1, होंठ और तालू की विकृति से जूझ रहे 14, मोतिया बिंद के 3, ह्रदय रोग के 18 के साथ अन्य बीमारियो से जूझ रहे 25 पीड़ितों को निशुल्क आपरेशन करा उन्हें बीमारी से मुक्ति दिलाई गई है।

उल्लेखनीय है जशपुर जिले के कांसाबेल तहसील के बगिया स्थित सीएम कैम्प कार्यालय में आयोजित होने वाले जनदर्शन कार्यक्रम में जशपुर सहित पूरे प्रदेश से लोग अपनी समस्या और मांग लेकर पहुंचते हैँ। बगिया प्रवास में रहने के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जनदर्शन में शामिल हो कर लोगों कि समस्या सुनते हैं।

सीएम कैम्प के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य सेवा के साथ अन्य सरकारी सेवा और योजनाओं का लाभ उठाने में आ रही परेशानियों का समाधान मिलता है। कैम्प कार्यालय ने प्रदेशवासियों की सुविधा के लिए 07764-250061, 07764-250062 हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। इस हेल्पलाइन के माध्यम से भी सीएम कैंप जरूरतमंदों को सहायता उपलब्ध कराता है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: