छोड़कर सामग्री पर जाएँ

छत्तीसगढ़ में अब भूमि राशि पोर्टल 2.0 से होगा जमीन अधिग्रहण और मुआवजा का वितरण, जानिए इससे जुड़ी जरूरी बातें

079346338b781b04d87c3e841e2a4d46bc4a8d6710f6367823089217bc59b24c

रायपुर। छत्तीसगढ़ में जमीन अधिग्रहण की पूरी कार्यवाही और मुआवजा वितरण का काम भूमि राशि पोर्टल 2.0 के माध्यम से किया जा रहा है। केंद्रीय सड़क, परिवहन, राजमार्ग मंत्रालय ने इस पोर्टल को लांच किया है। यह जानकारी वीआईपी रोड स्थित होटल बेबीलोन इंटरनेशनल में एनएचएआई (नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया) के अधिकारियों ने दी।

अधिकारियों ने बताया कि सही तरीके से जमीन अधिग्रहण व मुआवजा वितरण नहीं होने से काफी परेशानी आती है, इसके चलते न्यायालय में काफी मामले चलते रहते है। इसलिए जमीन अधिग्रहण से पहले ही सारे कागजातों की जांच कर लेनी चाहिए कि वो कानून सम्मत है या नहीं।

भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया को भूमि पोर्टल स्वचालित करता है। यह पोर्टल तेजी से अनुमोदन, निधि हस्तांरण और जीआइएस का उपयोग करके सटीक भूमि डेटा देता है। भूमि राशि पोर्टल 2.0 में धारा 3सी के अनुसार भूमि अधिग्रहण पर आपत्तियां 21 दिन के भीतर भरी जानी है।

देश में बने 54 हजार किलोमीटर नए राष्ट्रीय राजमार्ग
इस कार्यशाला में अधिकारियों ने बताया कि देशभर में दस वर्षों में 54 हजार किलोमीटर नए राष्ट्रीय राजमार्ग बनाए गए है। देश भर में दो लेन, फोर लेन, छह लेन सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। तीन लाख करोड़ की राशि देश भर में हाईवे प्रोजेक्ट पर खर्च की जा रही है।

भूमि राशि पोर्टल के जरिए अब अधिसूचनाओं के प्रकाशन का समय चार महीने से घटकर सात से 15 दिन हो गया है। इसके साथ ही यह पोर्टल जमीन अधिग्रहण से प्रभावित मालिकों को सही समय में मुआवजा प्रदान करता है। कार्यशाला में प्रमुख रूप से मुख्य महाप्रबंधक (एलए) विभव मित्तल, निदेशक(एलए) अभय जैन सहित अन्य बहुत से अधिकारी उपस्थित रहे।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: