रायगढ़, 25 नवंबर। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में मंगलवार शाम एक हृदयविदारक सड़क हादसा हो गया, जिसमें 58 वर्षीय ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना पूंजीपथरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मन्नू ढाबा के आगे जंगल के पास हुई। जानकारी के अनुसार, सामारूमा निवासी मुकुंद यादव (58) अपनी बाइक सीडी डिलक्स से किसी काम से अमलीडीह गए हुए थे। शाम करीब 6 बजे वे घर लौट रहे थे। इसी दौरान सड़क पर ब्रेकडाउन होने के बाद अव्यवस्थित ढंग से खड़ा एक ट्रेलर उनके सामने आ गया। कम रोशनी और ट्रेलर के बिना संकेतक खड़े होने के कारण मुकुंद यादव अपनी बाइक समेत तेज़ी से ट्रेलर से भिड़ गए।
हादसा इतना भीषण था कि उनके सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी। डायल 112 की टीम तुरंत पहुंची और शव को घरघोड़ा अस्पताल भेजवाकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू करवाई। वहीं, पूंजीपथरा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है तथा ट्रेलर चालक व वाहन मालिक की जिम्मेदारी की जांच भी की जा रही है।




























You must be logged in to post a comment.