छोड़कर सामग्री पर जाएँ

NH बना आग का मैदान! गैस सिलेंडरों से भरी पिकअप में भीषण आग, एक के बाद एक धमाके… दहशत में लोग, हाईवे सील

image editor output image1997611312 1768268262633

महासमुंद, 12 जनवरी। राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर चल रही एक पिकअप वाहन में अचानक आग भड़क उठी। वाहन में रखे कमर्शियल गैस सिलेंडर आग की चपेट में आ गए और एक के बाद एक जोरदार धमाकों के साथ फटने लगे। धमाकों की आवाज से आसपास के इलाके में दहशत फैल गई और लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर विनय कुमार लहंगे ने पुलिस और प्रशासन को तत्काल मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। क्षेत्र को घेराबंदी कर सुरक्षित किया गया ताकि किसी तरह की जनहानि न हो।

यातायात व्यवस्था में बदलाव
एएसपी प्रतिभा पांडे तिवारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग के सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि यातायात को वैकल्पिक मार्गों से डाइवर्ट कराया जाए। इसके चलते एनएच-53 पर वाहनों की आवाजाही अस्थायी रूप से नियंत्रित की गई।

फायर सेफ्टी के लिए बाहरी मदद
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पड़ोसी राज्य उड़ीसा के सोहेला जिले से फायर सेफ्टी सहायता मांगी गई। साथ ही रायपुर से एसडीआरएफ की टीम को भी मौके के लिए तलब किया गया, ताकि आग पर जल्द काबू पाया जा सके।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: