छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ कांग्रेस भवन में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का हुआ सम्मान, ब्लाक कार्यकारिणी और जिला बॉडी का होगा गठनरा

IMG 20250318 WA0004

रायगढ़: नगर निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संपन्न होने के बाद जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा पहली बार जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया है। रायगढ़ कांग्रेस भवन में आयोजित इस बैठक में नगर निकाय चुनाव और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में निर्वाचित हुए जनप्रतिनिधियों का जिला अध्यक्ष नगेंद्र नेगी के द्वारा सम्मान किया गया है। बैठक में घरघोड़ा, लैलूंगा, खरसिया, धरमजयगढ़, तमनार और रायगढ़ ग्रामीण के ब्लाक अध्यक्ष, निर्वाचित पार्षद, जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत सदस्य, नगर पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में हाल ही में संपन्न हुए नगरीय निकाय तथा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव प्रत्याशियों के हार और जीत की समीक्षा की गई। वहीं बैठक में संगठन के विस्तार पर भी खुलकर चर्चा हुई कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने संगठन का विस्तार करने पर जोर दिया है। जिसके तहत जल्द ही जिले बॉडी के साथ-साथ ब्लाक कार्यकारिणी पुनर्गठन हो सकता है। जिसके लिए आगामी दिनों में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सहित वरिष्ठ नेताओं का सभी ब्लॉकों में दौरा सुनिश्चित किया जा रहा है।

कांग्रेस भवन में आयोजित नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के सम्मान और हाल ही में संपन्न हुए चुनाव के समीक्षा बैठक में रायगढ़ जिले के सभी ब्लॉक अध्यक्षों के अलावा जिला पंचायत , जनपद पंचायत नगर निगम पालिका में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी और कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नगेन्द्र नेगी ने सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दिया है। उन्होंने कहा कि राजनीति और चुनाव में हार जीत लगा रहता है जो प्रत्याशी चुनाव नहीं जीत सके उनके लिए भी निराश होने की आवश्यकता नहीं है। राजनीति में अवसर आते-जाते रहते हैं।

img 20250318 wa00019182309373974528201

सभी को कांग्रेस पार्टी के लिए काम करना है और संगठन को मजबूत करना है। जिसके लिए आगामी दिनों में ब्लॉक और बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को जोड़ने तथा संगठन को मजबूत करने की अपील किया है। सोमवार को जिला कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष नगेन्द्र नेगी,  प्रभारी महामंत्री विकास शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता दीपक पाण्डेय, अरूण गुप्ता, लैलूंगा ब्लॉक अध्यक्ष ठंडाराम बेहरा, धरमजयगढ़ ऋतुराज सिंह ठाकुर, घरघोड़ा शिव शर्मा, तमनार बिहारी लाल पटेल
जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष ओम सागर पटेल, वरिष्ठ नेता जयंत बोहिदार , संजय देवांगन, किरण पड़ा, संतोष बोहीदार, यतीश गांधी, पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता दीपक मंडल, योगेन्द्र यादव, नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य मुस्कान चौहान,

img 20250318 wa00021647709127428494259

किरोड़ीमल नगर पंचायत के अध्यक्ष हरिकिशोर चंद्रा ,उपाध्यक्ष रुखसाना इकबाल, घरघोड़ा नगर पंचायत के उपाध्यक्ष अमित शर्मा, निर्वाचित पार्षद और जनपद पंचायत सदस्य गण तथा पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती संगीता गुप्ता, श्रीमती यशोमती सिंह सिदार, वरिष्ठ नेता लैलूंगा नगर पंचायत के प्रत्याशी संजय शुक्ला , मुकुंद मुरारी पटनायक, बबलू साहू, दिलीप केरकेट्टा सहित अन्य सैकड़ो कार्यकर्ता कांग्रेस भवन में मौजूद थे।

img 20250318 wa00057670186833978039777
img 20250318 wa0007639146304339743646
img 20250318 wa00031315043157896401945
img 20250318 wa00015066883864285378806

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: