नई दिल्ली। मोदी सरकार ने देश के विभिन्न प्रदेशों के लिए औद्योगिक स्मार्ट सिटी परियोजना को मंजूरी दे दी है। इस परियोजना के तहत यूपी के आगरा और प्रयागराज, उत्तराखंड के खुरपिया, बिहार के गया समेत देशभर के 12 शहरों को औद्योगिक स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा।
सरकार के इस फैसले से 10 लाख लोगों को रोजगार मिल सकेगा। केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में कई योजनाओं को हरी झंडी मिल गई है। केंद्रीय मंत्री सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मोदी कैबिनेट के फैसलों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय औद्योगिक गलियारा विकास कार्यक्रम (एनआईडीसीपी) के तहत 28,602 करोड़ रुपये के अनुमानित निवेश से सरकार 12 इंडस्ट्रियल स्मार्ट सिटी को डेवलप करेगी।
Watch: Union Minister Ashwini Vaishnaw's cabinet briefing on the expansion of the Agriculture Infrastructure Fund to ₹1 lakh crore pic.twitter.com/EnuG8LDMM9
— IANS (@ians_india) August 28, 2024
इस योजना के तहत पंजाब के राजपुरा-पटियाला, महाराष्ट्र के दिघी, केरल के पलक्कड़, तेलंगाना के जहीराबाद, आंध्र प्रदेश के ओरवाकल और कोपार्थी तथा राजस्थान के जोधपुर-पाली शहरों को भी विकसित किया जाएगा। सरकार ने इन सभी औद्योगिक शहरों में लगभग 1.5 लाख करोड़ रुपये के निवेश की संभावना जताई है। इसके अतिरिक्त केंद्रीय कैबिनेट ने रेलवे से जुड़े तीन इंफ्रा प्रोजेक्ट्स को भी मंजूरी प्रदान की है। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि जमशेदपुर पुरूलिया आसनसोल के लिए 121 किमी. की तीसरी रेल लाइन को बिछाने की मंजूरी मिल गई है। वहीं सुंदरगढ़ जिले के सरडेगा से रायगढ़ जिल के भालूमुडा तक 37 किमी लंबी डबल लाइन को बिछाने के लिए भी केंद्रीय मंत्रिमंडल ने हरी झंडी दे दी है।
Watch: Union Minister Ashwini Vaishnaw says, "Many incidents show a very disturbing trend that should be taken seriously. The issue concerns railways and defense—two institutions that are vital for the country and its lifelines. If there is any negativity associated with them,… pic.twitter.com/EfaUvsL2Kj
— IANS (@ians_india) August 28, 2024
इसके साथ-साथ बरगढ़ रोड से नवापारा (ओडिशा) तक 138 किमी लंबी नई रेल लाइन को बिछाने के लिए भी आदेश आ गया है। हाल के दिनों में ट्रेन हादसों में साजिश की आशंकाओं पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने चिंता जताते हुए कहा कि यह बेहद ही संवेदनशील मामला है। सरकार हर घटना की गंभीरता से जांच करा रही है। इस मामले में सभी को राजनीति से ऊपर उठते हुए साथ आना चाहिए ताकि रेलवे की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सके।























