नंदेली। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी हायर सेकेंडरी कक्षाओं की मेरिट सूची में महेंद्र सिंह पटेल मेमोरियल आदर्श विद्यालय नंदेली के कक्षा बारहवीं की छात्रा कु. शीतल साहू ने टॉप 10 में अपना नाम दर्ज कर विद्यालय का नाम रौशन किया। कहते हैं कि जीवन में संघर्ष जितना कठिन होगा सफलता उतनी ही ऊंची और शानदार होगी। ऐसे ही जुनून व जोश से भरे विद्यालय की छात्रा कु. शीतल साहू ने 96.8 प्रतिशत के साथ शानदार सफलता हासिल किया।
शीतल साहू के मेरिट सूची में आने से विद्यालय के प्राचार्य सतीश कुमार पाण्डेय प्रधान पाठक सीताराम सारथी तथा शिक्षक-शिक्षिकाओं समेत शालेय परिवार एवं क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है। विद्यालय की यह बहुत ही बड़ी उपलब्धि है कि विद्यालय की छात्रा ने अपना नाम छत्तीसगढ़ टॉप-10 में दर्ज कराया। शीतल साहू को उसकी उपलब्धि के लिए बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री और खरसिया विधायक उमेश पटेल ने शीतल साहू को विद्यालय पहुंचकर बधाई दिये। उन्होंने खरसिया समेत रायगढ़ जिले को गौरवान्वित करने वाली शीतल साहू के उज्जवल भविष्य की कामना की है।
शीतल साहू को बधाई देने वालों में ग्राम पंचायत नंदेली के सरपंच व विद्यालय के संरक्षक सुदर्शन पटेल, संरक्षक उम्मेद पटेल समिति अध्यक्ष प्रेमशंकर पटेल उपाध्यक्ष सुनील पटेल, कोषाध्यक्ष खगपति मालाकार, सचिव प्रदीप पटेल, उमाशंकर पटेल, एकनाथ पटेल, लालकुमार पटेल, राकेश पटेल, दीपेश यादव, कन्हैया पटेल, ओशाराम यादव, शौकी श्रीवास, ने विद्यालय पहुंचकर शीतल साहू को शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।





















