छोड़कर सामग्री पर जाएँ

नगरीय निकाय कर्मचारी कल से रहेंगे हड़ताल पर

Strike 1723299999

रायगढ़। 12 अगस्त को प्रदेशभर के नगरीय निकाय कर्मचारी प्रदर्शन करते हुए हड़ताल पर रहेंगे । राज्य के 184 नगरीय निकायों के कर्मचारी 6 सूत्रीय मांग को लेकर प्रदर्शन करेंगे। प्रांतीय संगठन के आव्हान पर जिले के नगरीय निकाय के कर्मचारियों ने भी हडताल पर जाने का निर्णय लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजधानी रायपुर के तूता धरना स्थल पर प्रदेशभर के नगरीय निकायों के कर्मचारी एकत्र होकर प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान 6 सूत्रीय मांगों को उठाया जाएगा।

इन मांगों में सबसे प्रमुख मांग है- नगरीय निकाय के कर्मचारियों का वेतन प्रतिमाह ट्रेजरी के माध्यम से जारी किया जाए। इस हड़ताल से प्रदेशभर के नगरी निकायों में बिजली, पानी, और सफाई जैसी मूलभूत सेवाओं पर व्यापक असर पडऩे की संभावना है। सरकारी कार्यालयों में भी इसका असर देखा जा सकता है, क्योंकि बड़ी संख्या में कर्मचारी अपनी मांगों के समर्थन में काम बंद कर धरना प्रदर्शन में शामिल होंगे।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: