छोड़कर सामग्री पर जाएँ

मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या और ईशान किशन समेत कई स्टार प्लेयर्स को किया बाहर! जानें कौन होगा कप्तान और किन खिलाड़ियों को MI ने किया रिटेन!

ishan kishan 1707325581

स्पोर्ट्स डेस्क: मुंबई इंडियंस आईपीएल 2024 के सीजन में एक बार फिर चर्चाओं में है। पिछला सीजन शुरु होने से पहले इस फ्रेंचाइजी ने अपनी टीम में कई अहम बदलाव किए थे। आईपीएल के सबसे सफल कप्तान रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इसके बाद मुंबई इंडियन की काफी दुर्गति हुई जिसका प्रभाव पिछले आईपीएल में दिखा जहां मुंबई का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। मुंबई इंडियंस प्वॉइंट्स टेबल में आखिरी पायदान पर रही। अब अगले सीजन से पहले मुंबई इंडियंस अपने खेमे में बड़े बदलाव करने जा रही है। इसके तहत हार्दिक पांड्या, ईशान किशन समेत कई स्टार क्रिकेटरों को रिलीज किया जा सकता है।

मेगा ऑक्शन और नई रणनीति

अगले साल इंडियन प्रीमियर लीग का 18वां संस्करण खेला जाएगा और उससे पूर्व मेगा ऑक्शन का आयोजन किया जाएगा। इस ऑक्शन में देश-विदेश के कई धुरंधर क्रिकेटरों पर करोड़ों की बोली लगने की संभावना है। सभी फ्रेंचाइजी के पास करीब 110 करोड़ का पर्स वैल्यू रहने की उम्मीद है, और वे अपने पसंदीदा क्रिकेटरों को टीम में शामिल करने के लिए पूरा जोर लगाएंगी।

मुंबई इंडियंस की बड़ी छंटनी

मुंबई इंडियंस अगले सीजन से पूर्व अपने खेमे में छंटनी करने वाली है। इसमें हार्दिक पांड्या, विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन, रोहित शर्मा, टिम डेविड, डेवाल्ड ब्रेविस, डेराल्ड कोएट्जे, नमन धीर, श्रेयस गोपाल, शम्स मुलानी, रोमारियो शेफर्ड और पीयूष चावला को रिलीज किया जा सकता है।

सूर्यकुमार यादव को मिल सकती है कप्तानी

मुंबई इंडियंस अगले सीजन में सूर्यकुमार यादव के हाथों में टीम की कमान सौंप सकती है। हार्दिक पांड्या को रिलीज करने के बाद सूर्या, जिन्हें हाल ही में भारतीय टीम का टी20 कप्तान बनाया गया है, को मुंबई अपना कप्तान नियुक्त कर सकती है।

जसप्रीत बुमराह और तिलक वर्मा को रिटेन किया जाएगा

इसके अलावा जसप्रीत बुमराह और तिलक वर्मा को रिटेन किया जा सकता है। तेज गेंदबाज आकाश मधवाल को राइट टू मैच के जरिए दुबारा अपनी टीम में शामिल किया जा सकता है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: