छोड़कर सामग्री पर जाएँ

मकान में घुसे चोर को एमएसपी के इंजीनियर ने पकड़ा

images 1 2

रायगढ़। एमएसपी प्लांट के इंजीनियर के सूने घर में चोरी की नीयत से घुसे एक युवक को रंगे हाथों पकड़ कर पुलिस के हवाले किया गया। आरोपी मकान का ताला तोड़ कर अंदर दाखिल हुआ था, इसी दौरान इंजीनियर के पहुंच जाने पर उसने भागने का प्रयास किया, लेकिन मकान मालिक के हत्थे चढ़ गया। उक्त मामला जूटमिल थाना क्षेत्र का है।

इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक जूटमिल थानांतर्गत मिठ्ठूमुड़ा राजीव गांधी नगर निवासी ईशान आदित्य एमएसपी प्लांट में इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। ईशांत की नानी का देहांत होने पर वह घर में ताला बंद कर 29 जुलाई से दुर्ग गया हुआ था। शुक्रवार की रात को इशांत वापस लौटा और स्टेशन से आटो में अपने घर पहुंचा तो दरवाजे का ताला टूटा देख उसके होश उड़ गये। इसी दौरान बाहर आवाज सुनकर चोरी की नीयत से भीतर घुसा व्यक्ति भागने लगा जिसे इशांत ने आटो चालक की मदद से पकड़ा और डायल 112 को सूचना दिया।

वहीं डायल 112 के आने पर उसे पुलिस के हवाले किया गया। वहीं जूटमिल पुलिस ने इशांत आदित्य पिता भागीरथी आदित्य की रिपोर्ट पर उक्त  आरोपी के विरूद्ध बीएनएस की धारा 331 (4), 305 के तहत जुर्म दर्ज कर आगे की कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: