Skip to content

शादी की खुशियां मातम में बदली : सारंगढ़ में पुल गिरने से दुल्हन की मां की मौत, चौथिया कार्यक्रम से लौटते समय हुआ हादसा

IMG 20260213 WA0007

सारंगढ़-बिलाईगढ़। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में नाले पर बना पुल गिरने से एक महिला की मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब महिला अपनी बेटी के चौथिया कार्यक्रम से खाना खाकर अपनी बेटी के घर पैदल चलकर लौट रही थी। बिलाईगढ़ थाना क्षेत्र के कोरकोटी गांव का है। जानकारी के अनुसार, शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गई जब नाले के ऊपर बना पुल अचानक भरभरा कर नीचे गिर गया। पुल टूटने से पांच महिलाएं नाले में गिर गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और चार महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

हादसे के बाद एक महिला का नहीं चला पता
हालांकि, एक महिला का पता नहीं चल पाया। बिलाईगढ़ पुलिस को सूचना मिलने के बाद टीम मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। इसके बाद बलौदाबाजार जिले से एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीम बुलाई गई। एसडीआरएफ की टीम ने कैमरे की मदद से मलबे के अंदर दबे महिला के शव को देखा। हाइड्रोलिक मशीन की सहायता से पत्थरों को हटाकर शव को बाहर निकाला गया। मृतक की पहचान गिरौदपुरी निवासी 55 वर्षीय जमुना बाई पटेल के रूप में हुई है।

दुल्हन की मां थी मृतक महिला
जमुना बाई पटेल नई नवेली दुल्हन की मां थी और अपनी बेटी के घर चौथिया कार्यक्रम में शामिल होने आई थी। घर के बाड़ी से आगे एक छोटा सा नाला था, जिसके ऊपर पुल बनाया गया था। खाने की व्यवस्था पुल के उस पार की गई थी। खाना खाने के बाद वापस घर लौटते समय यह दुखद हादसा हुआ।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: