खरसिया। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, प्रख्यात अर्थशास्त्री और कांग्रेस पार्टी के दूरदर्शी नेता डॉ. मनमोहन सिंह के निधन की खबर सुनकर विधायक उमेश पटेल ने गहरा शोक व्यक्त किया है। एक ट्वीट में विधायक पटेल ने कहा कि डॉ. सिंह की सादगी, निष्ठा और राष्ट्र के प्रति समर्पण सदैव स्मरणीय रहेंगे। उन्होंने इसे देश के लिए अपूरणीय क्षति बताया और भगवान से उनकी आत्मा को शांति की प्रार्थना की।
विधायक उमेश पटेल ने ट्वीट किया, “भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और प्रख्यात अर्थशास्त्री और कांग्रेस पार्टी के दूरदर्शी राजनीतिज्ञ डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन की खबर अत्यंत दुःखद है। उनकी सादगी, निष्ठा और राष्ट्र के प्रति समर्पण सदैव स्मरणीय रहेंगे, उनका जाना देश के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। #RIPManmohanSingh”

डॉ. मनमोहन सिंह की मृत्यु से भारतीय राजनीति और समाज में एक अपूरणीय शून्य उत्पन्न हुआ है। उनके योगदान और नेतृत्व को हमेशा याद किया जाएगा।


























You must be logged in to post a comment.