छोड़कर सामग्री पर जाएँ

विधायक उमेश ने पूछा – खरसिया स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स की स्थिति क्या है?

IMG 20240729 WA0003

रायगढ़, 22 दिसंबर। खरसिया नगर पालिका में स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का मामला फिर से सुर्खियों में है। विधायक उमेश पटेल ने विधानसभा में पूछा कि खरसिया के स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स की वर्तमान स्थिति क्या है। जवाब मिला कि कॉम्पलेक्स का टेंडर 2016 में हुआ था जो पूरा हो चुका है। जीर्णोद्धार 2024 में हुआ। म्युरल आर्ट और पार्किंग का काम अधूरा है। खरसिया नगर पालिका में स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स को लेकर शिकायत की गई थी। परशुराम चौक के पास चौपाटी निर्माण में भी शिकायत हुई थी। विधायक उमेश पटेल ने काम की अद्यतन स्थिति के बारे में सवाल किया था।

नगरीय प्रशासन मंत्री ने जवाब दिया कि वार्ड 18 में स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स निर्माण की स्वीकृति 2025 में मिली और टेंडर 2016 में हुआ। काम पूरा हो चुका है। स्वामी विवेकानंद स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स और गार्डन का जीर्णोद्धार का टेंडर 29 फरवरी 2024 को हुआ जो पूरा हो चुका है। बॉक्स क्रिकेट निर्माण, वेटिंग हॉल में म्यूरल आर्ट कार्य, वाटर फॉल में म्यूरल आर्ट और कॉम्पलेक्स प्रवेश द्वार में म्यूरल आर्ट कार्य का टेंडर 2025 में हुआ है जो अधूरा है। वहीं पार्किंग और फुटपाथ निर्माण का टेंडर भी किया गया है लेकिन निर्माण अधूरा है।

टेंडर प्रक्रिया पर उठे थे सवाल
विधायक उमेश पटेल से पहले इस मामले की शिकायत पार्षद प्रतिनिधि सुनील विश्वकर्मा ने कलेक्टर से की थी। टेंडर प्रकाशन से लेकर आवंटन तक कई आरोप लगाए गए थे। अब विधानसभा में मामला उठने के बाद हलचल मच गई है। पूर्व में हुई शिकायत पर भी क्या कार्रवाई हुई, इसकी जानकारी नहीं है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: