छोड़कर सामग्री पर जाएँ

ग्राम बिंजकोट में ‘विधायक कप क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ शानदार समापन

  • मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए विधायक उमेश पटेल
  • प्रतियोगिता को सफल बनाने में सारडा एनर्जी कंपनी का रहा विशेष सहयोग

खरसिया, 20 दिसंबर। खरसिया के ग्राम बिंजकोट में 05 दिसंबर से आयोजित “ग्रामीण स्तरीय विधायक कप क्रिकेट प्रतियोगिता” का दिनांक 20 दिसंबर 2025 को शानदार समापन हुआ। इस विशेष अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में खरसिया विधायक उमेश नंदकुमार पटेल शामिल हुए, जिनका आयोजन समिति और खिलाड़ियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। विधायक उमेश नंदकुमार पटेल ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए खुद मैदान में उतरकर बैटिंग की और अपने हाथ आजमाए। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट खेल के लिए बधाई दी और आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए सभी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

खिलाड़ियों और ग्रामीणों से मेल-मुलाकात के बाद विधायक उमेश नंदकुमार पटेल अपने अगले व्यस्त कार्यक्रमों के लिए रवाना हुए। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला पटेलपाली और देऊरमाल के बीच खेला गया, जिसमें पटेलपाली ने जीत हासिल कर खिताब अपने नाम किया। समापन समारोह में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति में पुरस्कार वितरण किया गया। विजेता टीम पटेलपाली को प्रथम पुरस्कार के रूप में 40,000 रुपये और ट्रॉफी प्रदान की गई, वहीं उपविजेता देऊरमाल को द्वितीय पुरस्कार के रूप में 25,000 रुपये और ट्रॉफी दी गई।

तृतीय स्थान पर रही बिंजकोट की टीम को 15,000 रुपये व ट्रॉफी और चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाली जामपाली की टीम को 10,000 रुपये व ट्रॉफी से नवाजा गया। इसके साथ ही कई खिलाड़ियों को सांत्वना पुरस्कार भी दिए गए। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में सारडा एनर्जी एंड मिनरल्स लिमिटेड कंपनी का विशेष सहयोग रहा, जिनकी मदद से खेल का यह मंच तैयार हो सका। इस दौरान समस्त ग्रामवासियों और क्षेत्रवासियों का भी भरपूर सहयोग मिला। कार्यक्रम के अंत में आयोजन समिति ने सफल आयोजन के लिए सभी सहयोगियों और खिलाड़ियों का आभार व्यक्त किया।

10063619355725851643337710568
10063619246499498675700541033
10063619383487367178081448669
10063619495783173280471690326
10063619445630706860714010392
10063619423556423389857831956

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: