छोड़कर सामग्री पर जाएँ

हाईवोल्टेज ड्रामा : मानसिक रूप से परेशान युवक 60 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ा, घंटों बाद पुलिस ने सुरक्षित उतारा

BeFunky design 76 1 1

बालोद, 22 दिसंबर। जिले के आदिवासी विकासखंड डौंडी के ग्राम सुवरबोड़ में आज सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक मानसिक रूप से परेशान युवक 60 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गया और घंटों तक हंगामा करता रहा। घटना की सूचना मिलते ही गांव में लोगों की भीड़ जुट गई, वहीं बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा।

जानकारी के अनुसार, युवक की पहचान पूना राम मंडावी (37 वर्ष) के रूप में हुई है, जो अपने ससुराल में ही रहता था और उसके तीन बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान था और उसका इलाज भी चल रहा था। सोमवार सुबह अचानक वह गांव की करीब 60 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गया और नीचे उतरने से इनकार करते हुए हंगामा करने लगा।

घटना की जानकारी मिलने पर गांव के प्रमुख लोग पानी की टंकी के पास पहुंचे और उसे सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास किया गया, लेकिन व्यक्ति नहीं माना और हंगामा करता रहा। इसके बाद ग्रामीणों ने बालोद पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस गांव पहुंची।

पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद व्यक्ति को नीचे उतारा। मौके पर पहुंची बालोद पुलिस ने पहले पानी की टंकी से पानी खाली करवाया। घंटों की मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतरवाया गया और जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इलाज के बाद बिलासपुर के सेंदरी भेजने की तैयारी की जा रही है। पुलिस ने व्यक्ति का प्राथमिक उपचार करवा दिया है। अब उसे राज्य मानसिक चिकित्सालय सेंदरी भेजा जाएगा, ताकि उसका इलाज हो सके।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: