छोड़कर सामग्री पर जाएँ

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के सदस्य, सेवा कार्यों की दी जानकारी

image 2024 10 01T214933.896

रायपुर। हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के सदस्यों ने केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। सदस्यों ने संस्था के समाज के प्रति किए जा रहे निशुल्क सेवा कार्यों से अवगत कराया। इस पर केंद्रीय मंत्री गडकरी ने टीम की प्रशंसा कर पूरी टीम को शुभकामनाएं दी।

संस्था के सदस्यों ने केंद्रीय मंत्री गडकरी को हेल्पिंग हैंड्स की PPT, राजकीय गमछा और छत्तीसगढ़ स्मृति चिन्ह देकर उनका अभिवादन किया। PPT देखते हुए केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कहा कि आपकी संस्था बहुत ही उत्कृष्ठ कार्य कर रही हैं और आगे होने वाले विश्व रिकॉर्ड में मैं जरूर शामिल होऊंगा।

ज्ञात हो कि हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन ने हाल ही में राखी विथ रक्षक कार्यक्रम में 800 से अधिक आर्मी बटालियन रक्षा वाहिनी को रायपुर पुलिस परेड ग्राउंड में सम्मिलित कर इतिहास रचा था। हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेश रक्तदान, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में पूरे भारत में निस्वार्थ सेवा प्रदान कर रही है। संस्था के सदस्यों ने बताया कि हेल्थ चेक कैंप और ब्लड कैंप का आयोजन पूरे प्रदेश में जारी है। आगामी दिनों में संस्था की ओर से वृहद और भव्य आयोजन किया जाएगा।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: