छोड़कर सामग्री पर जाएँ

दिल की बात’ में मासूमों से मुलाकात : पीएम मोदी बोले, “हम बूढ़े होंगे, इलाज करोगी?” – बच्ची ने दिया ऐसा जवाब कि सब मुस्कुरा उठे

n687383303176205480660616c6836da20b0fb66d8972f00fd0c439b5c5554d30a666a4ffa44c866c068875

रायपुर। नवा रायपुर स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी बाल हृदय अस्पताल में शनिवार का दिन कुछ खास बन गया, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वहां हृदय रोग से उबरे बच्चों से संवाद किया। ‘दिल की बात’ नामक इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री बच्चों के बीच सहज, अपनापन भरे अंदाज़ में दिखाई दिए। छोटे-छोटे बच्चों के उत्तर, उनकी हिम्मत और सपनों ने माहौल को भावनाओं से भर दिया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने बच्चों से कहा, “दिल की बात करनी है, कौन करेगा?” तभी एक नन्ही बच्ची आत्मविश्वास के साथ खड़ी हुई। उसने बताया कि वह हॉकी की चैंपियन है और अब तक पांच मेडल जीत चुकी है। स्कूल में जांच के दौरान उसके दिल में छेद का पता चला था, जिसके बाद अस्पताल में उसका सफल ऑपरेशन हुआ। बच्ची ने मुस्कराते हुए कहा, “अब मैं फिर से हॉकी खेलती हूं।”

प्रधानमंत्री ने पूछा, “आगे क्या करना चाहती हो?” बच्ची ने दृढ़ स्वर में जवाब दिया, “मैं डॉक्टर बनना चाहती हूं और सभी बच्चों का इलाज करूंगी।” मोदी जी ने मुस्कराते हुए पूछा, “जब तुम डॉक्टर बन जाओगी तब हम तो बूढ़े हो जाएंगे, हमारा इलाज करोगी?” इस पर बच्ची ने तुरंत कहा, “हां, बिल्कुल करूंगी।” इस मासूम जवाब ने वहां मौजूद सभी लोगों का दिल जीत लिया। बातचीत के दौरान एक अन्य बच्चे ने प्रधानमंत्री को कविता सुनाई –
“मंजिल से आगे बढ़कर मंजिल तलाश कर,
मिल जाए तुझको दरिया तो समुंदर तलाश कर…”
प्रधानमंत्री ने भावुक होकर कहा, “वाह! बहुत खूब।”

एक और नन्हें लाभार्थी ने बताया कि उसका ऑपरेशन 2014 में हुआ था और अब वह पूरी तरह स्वस्थ है। पीएम मोदी ने बच्चों से उनके खेल, पढ़ाई और नियमित स्वास्थ्य जांच के बारे में भी विस्तार से पूछा। जब एक बच्ची ने बताया कि वह बड़ी होकर टीचर बनना चाहती है ताकि गरीब बच्चों को मुफ्त में पढ़ा सके, तो प्रधानमंत्री ने कहा – “बहुत अच्छा, शिक्षा से ही देश आगे बढ़ता है।” संवाद के दौरान पीएम मोदी ने सत्य साईं बाबा के योगदान को याद करते हुए कहा कि बाबा ने पानी की किल्लत झेल रहे करीब 400 गांवों में पीने का पानी पहुंचाया था। उन्होंने बच्चों से अपील की – “एक पेड़ अपनी मां के नाम लगाइए। इससे धरती मां और अपनी मां दोनों का कर्ज चुकाया जा सकता है।”

वेस्ट बंगाल से आए एक बच्चे ने प्रधानमंत्री से कहा कि वह बड़ा होकर सेना में जाना चाहता है। मोदी ने मुस्कराते हुए पूछा, “क्यों करोगे?” बच्चे ने जवाब दिया, “क्योंकि देश के सिपाही हमारी रक्षा करते हैं, मैं भी रक्षा करना चाहता हूं।” प्रधानमंत्री ने स्नेहपूर्वक कहा, “वाह, देश को ऐसे ही बच्चों पर गर्व है।” कार्यक्रम के अंत में प्रधानमंत्री ने सभी बच्चों को शुभकामनाएं दीं और कहा, “अच्छे काम करने के लिए शरीर का स्वस्थ रहना जरूरी है। योगा करें, नियम से सोएं, और स्वास्थ्य का ध्यान रखें।”

img 20251101 wa00938620399470663733815

प्रधानमंत्री ने इस मौके पर कहा कि श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल में अब तक लगभग 2500 बच्चों का नि:शुल्क और सफल इलाज हो चुका है। उन्होंने डॉक्टरों, स्टाफ और सेवा भाव से जुड़े सभी लोगों की सराहना की।इसके बाद प्रधानमंत्री नवा रायपुर में ब्रह्माकुमारीज़ के ‘शांति शिखर’ का उद्घाटन करने पहुंचे। उन्होंने छत्तीसगढ़, झारखंड और उत्तराखंड के स्थापना दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा, “राज्यों का विकास ही देश के विकास का आधार है। ब्रह्माकुमारी जैसी संस्थाएं इस यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।”

img 20251101 wa00961897031458614035960
img 20251101 wa00957386030484464667404
img 20251101 wa01003836069986902201406
img 20251101 wa00994356179343580620332
img 20251101 wa00941699166523109491663
img 20251101 wa00986993981712388975216
img 20251101 wa01015025915628421324902

इस खबर को शेयर करें:

e9073382a8eba25524e580ff55b8f56ea0340bb7ac24cfbd0a28106f19b38d44?s=90&d=mm&r=g

विकास पाण्डेय

न्यूज एडिटर

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय से वर्ष 1988 से निरंतर प्रकाशित हो रहे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' के 'Digital Wing' में News Editor की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। Finance (NBFC) क्षेत्र के 15 वर्षों के अनुभव के बाद इन्होंने 'RIG24 Media Network' से Journalism की शुरुआत की और कार्य के दौरान ही 'BJMC' की Professional Degree प्राप्त की। ​विकास अक्टूबर 2021 से 'केलो प्रवाह' के Web News Portal और Social Media Platforms का संचालन एवं संपादन कर रहे हैं। ये विशेष रूप से क्षेत्रीय घटनाक्रम, Exclusive रिपोर्ट्स, सीएम की गतिविधियों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ-साथ Agriculture, Politics, Finance, Infrastructure, Development, Employment, Sports, Career, Current Affairs, सामाजिक, देश-प्रदेश और शासन-प्रशासन से संबंधित कई विषयों पर निरंतर लेखन कर रहे हैं, जो पाठकों की जरूरत के अनुसार उपयोगी हों।

Share: