छोड़कर सामग्री पर जाएँ

मार्कफेड अब तक नहीं ढूंढ़ पाया 600 बोरी डीएपी

IMG 20250425 WA0008
  • घरघोड़ा संग्रहण केंद्र से लिबरा भेजने का दावा, केंद्र प्रभारी और प्रबंधक एकदूसरे पर लगा रहे आरोप

रायगढ़। विपणन संघ में चावल जमा में अवैध उगाही के साथ कई तरह की गड़बडिय़ां होती हैं। खाद भंडारण और परिवहन में भी गड़बड़ी का खुलासा हुआ है। लिबरा सोसायटी में 600 बोरी डीएपी भेजे बिना ही समिति के खाते में चढ़ा दिया गया। इस मामले में अब तक डीएमओ कार्यालय और कृषि विभाग कार्रवाई नहीं कर पाया है।समितियों में खाद भंडारण के लिए मार्कफेड ने संग्रहण केंद्र बनाया है। घरघोड़ा संग्रहण केंद्र में खाद का भंडारण होता है। कृषि विभाग, विपणन संघ और अपेक्स बैंक मिलकर परिवहनकर्ताओं के माध्यम से इन संग्रहण केंद्रों तक खाद पहुंचाता है। वहां से मार्कफेड के ट्रांसपोर्टर खाद का परिवहन समितियों तक करते हैं।

घरघोड़ा संग्रहण केंद्र के प्रभारी दिवाकर तिवारी हैं। लिबरा समिति में खरीफ सीजन 23-24 में भेजी गई 600 बोरी डीएपी खाद नहीं मिल रही है। प्रबंधक रुपेंद्र पटेल ने खाद रिसीव नहीं करने की बात कही, लेकिन संग्रहण केंद्र प्रभारी दिवाकर तिवारी अलग दावा कर रहे हैं। लिबरा समिति पर 600 बोरी डीएपी डिलीवर होना बताया जा रहा है, जिसका लोन एकाउंट समिति पर चढ़ गया है। डीएमओ कार्यालय ने इसकी जांच ही नहीं की है।

डीएपी की किल्लत, इसलिए कालाबाजारी

पहले यूरिया की कालाबाजारी की जाती थी क्योंकि सप्लाई कम थी। अब वही हाल डीएपी का है। 600 बोरी डीएपी संग्रहण केंद्र से गायब हो गई लेकिन अब तक कोई जांच ही नहीं की गई। एक बोरी डीएपी की कीमत 1350 रुपए है। इसलिए कालाबाजारी की गई है। इस खेल में कई लोग शामिल हैं।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: