छोड़कर सामग्री पर जाएँ

गेंदा की खेती से चमकी किसान कलीराम की किस्मत, महज 90 दिनों माह में कमाए 2 लाख रुपये

n69932585317700673149543b9130c551060024b31101c6378f4829c218ebe23ee855d6e1c89ab51d90107f

भोपाल: गेंदा की खेती ने बदली बैतूल के किसान की किस्मत, महज 3 माह में कमाए 2 लाख रुपये – मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के ग्राम सुरगांव निवासी प्रगतिशील कृषक कलीराम बनकर के लिए खेती सिर्फ आजीविका नहीं, अब जिंदगी की सबसे मजबूत कमाई बन चुकी है। परंपरागत खेती से आगे बढ़कर उन्होंने गेंदे की खेती को अपनाया और आज वही खेती उन्हें कम समय में बेहतर और स्थायी मुनाफा दिला रही है। कृषक कलीराम ने बताया कि वे पिछले पांच वर्षों से लगातार गेंदे की खेती कर रहे हैं। हर बार वे करीब 25 हजार रुपये की लागत से फसल तैयार करते हैं और मात्र तीन महीनों के भीतर लगभग 2 लाख रुपये की शुद्ध आमदनी अर्जित कर लेते हैं। उनका कहना है कि गेंदे की खेती ने उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत किया है और परिवार की जरूरतें भी आसानी से पूरी हो रही हैं।

उन्होंने कहा कि गेंदे की खेती की उन्नत तकनीक में उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों का समय-समय पर मार्गदर्शन उन्हें मिलता है, इसके साथ ही विभाग से उन्हें ड्रिप सिंचाई प्रणाली भी उपलब्ध कराई गई, जिस पर शासन से अनुदान का लाभ मिला और पानी की बचत के साथ लागत भी कम हुई।कलीराम बनकर ने क्षेत्र के किसानों से अपील की है कि वे परंपरागत फसलों तक सीमित न रहें और फूलों की खेती जैसे लाभकारी विकल्प अपनाएं। उनका कहना है कि कम जमीन और कम लागत में भी किसान सम्मानजनक आमदनी कमा सकते हैं। उन्होंने किसानों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए संचालित योजनाओं के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार व्यक्त किया है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: