छोड़कर सामग्री पर जाएँ

छत्तीसगढ़ के कांग्रेस दफ्तर में चोरी : 73 स्टील के नल उखाड़ ले गए चोर, जाते-जाते फर्श पर धूल में लिख गए ‘I Love You’, तीसरी बार हुई वारदात से मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ के कांग्रेस दफ्तर में बड़ी चोरी

रायपुर। कांग्रेस के एक जिला दफ्तर में चोरी हो गई है। दफ्तर से दर्जनों स्टील के नल चोर चोरी करके ले गए। मामला छत्तीसगढ़ के सरगुजा में स्थित कांग्रेस के राजीव भवन का है। खबर के मुताबिक, राजीव भवन से कम से कम 73 नल चुरा ले गए हैं। बताया गया है कि कांग्रेस पार्टी दफ्तर के टॉयलेट में टूटे हुए बेसिन, फ्लश टैंक और नल के पाइप बिखरे हुए मिले हैं। छत्तीसगढ़ में यह मामला चर्चा का केंद्र बन गया है। चोरों ने नल चोरी करने के बाद कुछ ऐसा लिख गए, जिससे यह मामला और भी चर्चा में आ गया है।

जमीन पर लिखा- I love you
कांग्रेस में चोरी करने के बाद चोरों ने एक चौंकाने वाला काम किया। उन्होंने फर्श पर जमीं धूल पर ‘I love you’ का नोट लिखकर छोड़ा है। सरगुजा के जिला कांग्रेस अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने इस मामले में बयान भी दिया है। उनको शक है कि इस चोरी के पीछे नशेड़ी या असामाजिक तत्व हो सकते हैं।

कांग्रेस ने उठाया पुलिस पर सवाल
उन्होंने पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए कहा है कि राजीव भवन में चोरी की यह तीसरी घटना है। कुल 73 स्टील के नल चोरी हुए हैं। ऐसा लगता है कि यह किसी नशेड़ी का काम है। जिस तरह से पुलिस काम कर रही है, उससे लगता है कि कानून-व्यवस्था पूरी तरह से बेकाबू हो चुकी है। बालकृष्ण पाठक ने कहा कि यह बेहद चिंता का विषय है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: