Skip to content

छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव! 80 हजार से अधिक मतदाताओं के नाम काटे जाएंगे – अब केवल 1.84 करोड़ ही रहेंगे वोटर! जानिए पूरा सच

sir form 930x620 1

रायपुर। प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत प्रदेश के 80 हजार से अधिक मतदाताओं के नाम कटेंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जो मतदाता अब्सेंट थे, जिसकी मृत्यु हो चुकी और जो दस्तावेज जमा नहीं कर पाए, ऐसे मतदाताओं के नाम काटे गए हैं। इससे पहले भी प्रदेश के 27 लाख 34 हजार 817 लोगों के नाम कट चुके हैं। प्रदेश में कुल मतदाता 2 करोड़ 12 लाख 30 हजार 737 थे, अब करीब 1 करोड़ 84 लाख मतदाता रह जाएंगे। यह आंकड़ा 14 फरवरी 2026 के अनुसार है, 21 फरवरी को अंतिम सूची जारी होने तक इसमें थोड़े बहुत बदलाव हो सकते हैं।

64 लाख से अधिक को नोटिस
निर्वाचन से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश के 64 लाख से अधिक मतदाताओं को नोटिस दिया गया था। इसमें से प्रदेशभर के सी कैटेगरी वाले (जिनके दस्वावेज अपूर्ण हैं) ऐसे 6.40 लाख मतदाताओं को नोटिस दिया गया। वहीं, करीब 58 लाख लॉजिक एरर ( पिता-पुत्र की आयु में 15-40 का अंतर, दादा-पोते में 40 साल का अंतर और 6 बच्चे वाले पिता, सेम नाम वाले पिता) वाले मतदाताओं को नोटिस दिया गया।

2.85 लाख ने नाम जुड़वाने भरे फॉर्म
नाम जुड़वाने के लिए प्रदेश के अलग-अलग जिलों से 2 लाख 85 हजार 161 मतदाताओं ने फॉर्म-6 भरा। इसमें 2 लाख 85 हजार 139 मतदाताओं के फॉर्म एक्सेप्ट किए गए।

प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी जुड़ेंगे नाम
प्रक्रिया खत्म होने के बाद भी लोगों के नाम मतदाता सूची में जोड़े जाएंगे। अंतिम सूची जारी होने के बाद नाम जुड़वाने के लिए पोर्टल खोल दिया जाएगा। फॉर्म-6 भरकर और मान्य 13 दस्तावेज में से एक प्रस्तुत कर नाम जुड़वा सकेंगे।

कुल मतदाता- 2, 12, 30, 737
प्रारंभिक सूची में कटे नाम – 27,34,817

14 फरवरी तक फिर कटे- 80,000 के करीब
इतने मतदाताओं को नोटिस- 64 लाख (सी कैटेगरी-लॉजिकल एरर)
नाम जुड़वाने के आवेदन- 2.85 लाख मतदाता

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: