छोड़कर सामग्री पर जाएँ

फोर्टीफाइड चावल के अवैध भंडारण और परिवहन पर बड़ी कार्रवाई : 310 क्विंटल चावल जब्त, तीन दुकानें सील

image 2025 01 10T213534.932

रायपुर। सरगुजा (अंबिकापुर) जिले की संयुक्त प्रशासनिक टीम ने फोर्टीफाइड चावल के अवैध भंडारण और परिवहन के मामले में बड़ी कार्रवाई की है. राजस्व, खाद्य, मंडी और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने कल खरसिया नाका स्थित साईं ट्रेडर्स में दबिश देकर 310 क्विंटल फोर्टीफाइड चावल से लदे ट्रक को जब्त किया. यह चावल सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत वितरित किया जाना था, लेकिन इसे अवैध रूप से लोड कराया जा रहा था.

एसडीएम अंबिकापुर ने बताया कि शुक्रवार को कार्रवाई जारी रखते हुए खरसिया नाका स्थित श्रीराम ट्रेडर्स और बंसल ट्रेडर्स में भी दबिश दी गई. जांच के दौरान साईं ट्रेडर्स में 8 क्विंटल, श्रीराम ट्रेडर्स में 130 क्विंटल और बंसल ट्रेडर्स में 45 क्विंटल फोर्टीफाइड चावल का अवैध भंडारण पाया गया. प्रशासनिक टीम ने तत्काल चावल को जब्त करते हुए तीनों दुकानों को सील कर दिया. इस कार्रवाई में जिला खाद्य अधिकारी चित्रकांत ध्रंव, तहसीलदार उमेश बाज, नायब तहसीलदार निखिल श्रीवास्तव सहित मंडी और पुलिस विभाग के अधिकारी शामिल थे.

कलेक्टर विलास भोसकर फोर्टीफाइड चावल का अवैध भंडारण और परिवहन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी. कलेक्टर ने सभी संबंधित विभागों को इस तरह की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. गौरतलब है कि फोर्टीफाइड चावल पोषण बढ़ाने के उद्देश्य से तैयार किया जाता है, जिसे पीडीएस के माध्यम से राशन कार्डधारी जरूरतमंद परिवारों को वितरित किया जाता है.

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: