छोड़कर सामग्री पर जाएँ

आज से महंगा हुआ गैस सिलेंडर, सीधे-सीधे इतने रुपये की बढ़ोतरी, जानिए नई कीमत

आयल मार्केटिंग कंपनियों ने 1 सितंबर से LPG सिलेंडर की कीमतें बढ़ा दी हैं 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर पर सीधे-सीधे 39 रुपये बढ़ा दिए गए हैं. इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में सिलेंडर की कीमत 1,691.50 रुपये हो गई है. LPG की कीमतों में अचानक आए इस उछाल से रेस्टोरेंट-होटल से लेकर स्मॉल स्केल इंडस्ट्री तक अलग-अलग बिजनेस सेक्टर पर असर पड़ने का अनुमान है. बता दें, 14 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

इंडियन ऑयल कंपनी (IOCL) की वेबसाइट में दी गई जानकारी के मुताबिक, LPG सिलेंडर की कीमतों में की गई बढ़ोतरी 1 सितंबर से लागू हो गई है. इस इजाफे के बाद मुंबई में 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत 1605 रुपये से बढ़कर 1644 रुपये हो गई है. कोलकाता में कीमत 1764.50 रुपये से बढ़कर 1802.50 रुपये तो वहीं चेन्नई में ये कीमत 1817 रुपये से बढ़कर 1855 रुपये हो गई है.

पिछले महीने अगस्त में भी LPG गैस सिलेंडर पर के दाम में बढ़ोतरी हुई थी. तब 19 किलो वाला कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर 8.50 रुपये तक महंगा हुआ था जिसके बाद दिल्ली में 19 किलो वाला LPG सिलेंडर 1652.50 रुपये का हो गया था. हालांकि, उससे पहले 1 जुलाई को व्यवसायों और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों को राहत देने के लिए कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में 30 रुपये की कमी की गई थी. कटौती से दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर की कीमत घटकर 1,646 रुपये हो गई थी.

हर महीने की शुरुआत में कीमतों में नियमित एडजस्टमेंट मार्केट के डायनेमिक नेचर को दिखाता है. अंतरराष्ट्रीय तेल की कीमतें, टैक्सेशन पॉलिसी और सप्लाय-डिमांड डायनेमिक्स जैसे अलग-अलग कारक इन कीमतों को तय करने में जरूरी भूमिका निभाते हैं. ताजा प्राइस हाइक के पीछे के सटीक कारणों का खुलासा नहीं किया गया है. लेकिन ये साफ है कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियां व्यापक आर्थिक स्थितियों और बाजारों के प्रति उत्तरदाई हैं.

इस खबर को शेयर करें:

e9073382a8eba25524e580ff55b8f56ea0340bb7ac24cfbd0a28106f19b38d44?s=90&d=mm&r=g

विकास पाण्डेय

न्यूज एडिटर

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय से वर्ष 1988 से निरंतर प्रकाशित हो रहे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' के 'Digital Wing' में News Editor की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। Finance (NBFC) क्षेत्र के 15 वर्षों के अनुभव के बाद इन्होंने 'RIG24 Media Network' से Journalism की शुरुआत की और कार्य के दौरान ही 'BJMC' की Professional Degree प्राप्त की। ​विकास अक्टूबर 2021 से 'केलो प्रवाह' के Web News Portal और Social Media Platforms का संचालन एवं संपादन कर रहे हैं। ये विशेष रूप से क्षेत्रीय घटनाक्रम, Exclusive रिपोर्ट्स, सीएम की गतिविधियों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ-साथ Agriculture, Politics, Finance, Infrastructure, Development, Employment, Sports, Career, Current Affairs, सामाजिक, देश-प्रदेश और शासन-प्रशासन से संबंधित कई विषयों पर निरंतर लेखन कर रहे हैं, जो पाठकों की जरूरत के अनुसार उपयोगी हों।

Share: