रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। इस आदेश को सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया है। प्रमुख बदलावों में रायपुर संभाग के आयुक्त की जिम्मेदारी IAS महादेव कावरे को सौंपी गई है। वहीं बीजापुर, महासमुंद और कोरिया जिलों के कलेक्टरों का भी ट्रांसफर किया गया है। जारी आदेश के अनुसार
- महादेव कावरे को रायपुर संभाग आयुक्त नियुक्त किया गया है।
- नीलम नामदेव एक्का को बिलासपुर संभाग के आयुक्त पद पर पदस्थ किया गया है।
- अनुराग पाण्डेय, जो बीजापुर जिले के कलेक्टर थे, अब विशेष सचिव, मंत्रालय के पद पर पदस्थ किए गए हैं।
- किरण कौशल को चिकित्सा शिक्षा आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है।
- चंदन कुमार को विशेष सचिव, वित्त विभाग के पद पर नियुक्त करते हुए, उन्हें विशेष सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग और विशेष सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
- विनय कुमार लंगेह, जो कोरिया जिले के कलेक्टर थे, उन्हें महासमुंद जिले का कलेक्टर बनाया गया है।
- पुष्पेन्द्र कुमार मीणा को आयुक्त, वाणिज्यिक कर (जीएसटी) के पद पर पदस्थ किया गया है और उन्हें सचिव, लोक सेवा आयोग एवं महानिरीक्षक, पंजीयन एवं मुद्रांक का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
- ऋतु सैन को विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी-सह-निवेश आयुक्त, छत्तीसगढ़ औद्योगिक विकास निगम (मुख्यालय दिल्ली) के पद पर नियुक्त किया गया है। उन्हें राज्य शासन द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिसमय वेतनमान के संवर्गीय पद के समकक्ष घोषित किया गया है और वे मुख्य सचिव को रिपोर्ट करेंगी।
इनके अलावा कई आईएएस अफसरों को इधर-उधर किया गया है। देखिए पूरी सूची –




























You must be logged in to post a comment.