खरसिया। खरसिया की दारू भट्टी के पास एक सड़क हादसे की खबर सामने निकलकर आ रही है । जिसमें एक तेज़ रफ़्तार छोटा हाथी ने मोटरसाइकिल से जा रहे बुजुर्ग को टक्कर मार दी है,जिससे बुजर्ग को काफी चोट आई है एवं बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।हादसा होने के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार गीधा निवासी गुलाब डनसेना हमालपारा जा रहा था, तभी विपरीत दिशा की ओर से आ रही टाटा एस छोटा हाथी अधिक स्पीड होने के कारण चालक गाड़ी को सम्हाल नही सका और गुलाब डनसेना को उसके बाइक सहित जोरदार टक्कर मार दिया।
हादसे में गुलाब डनसेना को चोटें आई हैं। वहीं उनकी मोटरसाइकिल हीरो होंडा सीडी डिलक्स क्रमांक CG13R 4963 भी क्षतिग्रस्त हो गया खरसिया चौकी पुलिस ने चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।























