छोड़कर सामग्री पर जाएँ

डेढ़ साल में बनाना है खरसिया का रेलवे ओवरब्रिज, 2023 में टेंडर होने के दो साल बाद शुरू हुआ काम, सेतु विभाग पर दबाव

IMG 20250825 WA0003

रायगढ़। खरसिया में रेलवे ओवरब्रिज निर्माण को लेकर खींचतान लंबे समय से चल रही है। यह प्रोजेक्ट जनहित से ज्यादा राजनीतिक हो चुका है। 2023 में टेंडर होने के बाद हाल ही में वर्क ऑर्डर दिया गया है। अब कंपनी के पास डेढ़ साल हैं जिसमें काम पूरा किया जाना है। रायगढ़ जिले में सबसे जरूरी कामों में से एक खरसिया का रेलवे ओवरब्रिज भी है। भारतीय रेलवे मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग बनाने की दिशा में काम कर रही है। इसके लिए जरूरी है कि शहरों के बीच में स्थित रेलवे फाटक बंद हो जाएं और आरओबी का निर्माण हो। आरओबी नहीं बनने की वजह से लोगों को रेल लाइन पार करने के लिए ट्रेन के गुजरने का इंतजार करना पड़ता है। खरसिया में रेलवे फाटक की मांग कई सालों से लोग कर रहे थे। जनवरी 2021 में राज्य सरकार ने इसकी स्वीकृति की घोषणा की थी।

सर्वे के बाद मार्च 2021 में ही प्रपोजल इंजीनियर इन चीफ को भेजा गया था। आरओबी निर्माण में राज्य और केंद्र सरकार बराबर राशि खर्च करेंगे। दो बार इसका टेंडर कैंसल हुआ। तीसरी बार में जयपुर की भारत स्पून पाइप एंड कंस्ट्रक्शन कंपनी को ठेका मिला। दूसरी निविदा 17 अगस्त 2023 को हुई थी। इससे पहले 14 सितंबर 2022 को आरओबी के लिए भूमिपूजन भी किया जा चुका था। आरओबी के लिए 64.95 करोड़ मंजूर किए गए थे। ठेका कंपनी ने बिलो रेट पर करीब 59 करोड़ में टेंडर हासिल किया है। 2023 के बाद करीब डेढ़ साल तक मामला लटका रहा। हाल ही में इसका एग्रीमेंट हुआ। ठेका कंपनी को 3 जून 2027 तक काम पूरा करना है। आरओबी निर्माण के लिए अभी बोरिंग कार्य किया जा रहा है।

देर से काम करने का नुकसान सिर्फ जनता को
खरसिया में रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाले जाम के कारण केवल जनता को ही खामियाजा भुगतना पड़ा है। देर से टेंडर होने के बावजूद समय पर काम शुरू नहीं हो सका। अभी भी संदेह है कि ठेका कंपनी समय पर काम पूरा कर पाएगी या नहीं। 2028 में राज्य में विधानसभा चुनाव हैं। इसके ठीक पहले आरओबी का काम पूरा होगा।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: