खरसिया। खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम चपले में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक युवक की लाश उसके ही घर के कमरे की पंखे में फांसी के फंदे से लटकी हुई मिली। मृतक की पहचान चेतन पटेल (उम्र लगभग 22 वर्ष), पिता स्व. आमालाल पटेल के रूप में हुई है।परिजनों के अनुसार, चेतन अपने कमरे में था और काफी देर तक बाहर नहीं निकला। शक होने पर जब दरवाजा खोला गया, तो वह फांसी के फंदे से लटका मिला।
यह दृश्य देखते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।
बताया जा रहा है कि चेतन पटेल एक सरल स्वभाव का युवक था, उसकी अचानक मौत से गांव के लोग भी स्तब्ध हैं। पुलिस घटना स्थल की बारीकी से जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है। फिलहाल मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।

























You must be logged in to post a comment.