छोड़कर सामग्री पर जाएँ

चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

Electric scooter 2

कवर्धा, 26 अक्टूबर। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में चलती एक इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक भीषण आग लग गई। वाहन में आग भड़कते ही चालक ने तत्परता दिखाते हुए कूदकर अपनी जान बचाई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

राधा कृष्ण मंदिर के पास हुआ हादसा

यह घटना सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत राधा कृष्ण मंदिर के पास की है। बताया जा रहा है कि स्कूटी सवार सड़क से गुजर रहा था, तभी अचानक वाहन में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। फिलहाल इलेक्ट्रिक स्कूटी में आग किन कारणों से लगी, इसकी स्पष्ट वजह सामने नहीं आ पाई है।

सड़क पर धू-धूकर जली स्कूटी, लोगों की जुटी भीड़

हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें स्कूटी धू-धूकर जलती दिखाई दे रही है और उससे काले धुएं का गुबार निकल रहा है। बीच सड़क पर वाहन में लगी भीषण आग को देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: