छोड़कर सामग्री पर जाएँ

आईपीएल मेगा ऑक्शन: काव्या, प्रीति और नीता के बीच एक ही ओपनर को लेकर छिड़ी जंग, किसी भी कीमत पर तीनों खरीदने को तैयार

IMG 20240908 WA0221

क्रिकेट डेस्क: आईपीएल 2025 की शुरुआत मार्च में होनी है, लेकिन फैंस का उत्साह अभी से चरम पर है। इस बार का आईपीएल खास इसलिए होगा क्योंकि दिसंबर में मेगा ऑक्शन का आयोजन होना है, जिससे सभी 10 टीमों में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। माना जा रहा है कि 3 से 4 टीमों के कप्तान भी बदल सकते हैं, जिससे टूर्नामेंट का रोमांच और बढ़ जाएगा।हालांकि, मेगा ऑक्शन का सबसे बड़ा आकर्षण युवा ओपनर स्वास्तिक चिकारा हैं, जिन्होंने उत्तर प्रदेश टी20 लीग 2024 में जबरदस्त प्रदर्शन कर सभी का ध्यान खींचा है। आईपीएल की दिग्गज टीमें मुंबई इंडियंस, सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स इस खिलाड़ी को अपने खेमे में शामिल करने के लिए बड़ी बोली लगाने की तैयारी में हैं।

गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश के 19 वर्षीय स्वास्तिक चिकारा ने UPT20 लीग 2024 में अब तक 9 मैचों में 61 की औसत और 191 की स्ट्राइक रेट से 431 रन बनाए हैं, जिसमें 4 अर्धशतक और 1 शतक शामिल हैं। मेरठ मावेरिक्स की तरफ से खेलते हुए वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उनका शानदार प्रदर्शन इस बात का संकेत है कि वह आईपीएल 2025 में एक उभरता हुआ सितारा बन सकते हैं। गौरतलब है कि स्वास्तिक चिकारा का प्रदर्शन UPT20 लीग 2023 में भी शानदार रहा था, जिसके चलते उन्हें आईपीएल 2024 के मिनी ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने 20 लाख रुपए में खरीदा था।

हालांकि, उन्हें एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला, लेकिन इस बार आईपीएल 2025 में वह जरूर बड़ा धमाका कर सकते हैं। स्वास्तिक के अलावा, समीर रिजवी जैसे अन्य युवा खिलाड़ियों ने भी UPT20 लीग 2024 में शानदार प्रदर्शन किया है। रिजवी, जिन्हें आईपीएल 2024 ऑक्शन में 8 करोड़ से ज्यादा में खरीदा गया था, ने भी लीग में बेहतरीन खेल दिखाया है। आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में युवा खिलाड़ियों पर टीमों की नजरें होंगी, और फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि स्वास्तिक चिकारा जैसे उभरते सितारे इस बार बड़ी लीग में अपनी चमक बिखेरेंगे।

इस खबर को शेयर करें:

e9073382a8eba25524e580ff55b8f56ea0340bb7ac24cfbd0a28106f19b38d44?s=90&d=mm&r=g

विकास पाण्डेय

न्यूज एडिटर

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय से वर्ष 1988 से निरंतर प्रकाशित हो रहे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' के 'Digital Wing' में News Editor की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। Finance (NBFC) क्षेत्र के 15 वर्षों के अनुभव के बाद इन्होंने 'RIG24 Media Network' से Journalism की शुरुआत की और कार्य के दौरान ही 'BJMC' की Professional Degree प्राप्त की। ​विकास अक्टूबर 2021 से 'केलो प्रवाह' के Web News Portal और Social Media Platforms का संचालन एवं संपादन कर रहे हैं। ये विशेष रूप से क्षेत्रीय घटनाक्रम, Exclusive रिपोर्ट्स, सीएम की गतिविधियों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ-साथ Agriculture, Politics, Finance, Infrastructure, Development, Employment, Sports, Career, Current Affairs, सामाजिक, देश-प्रदेश और शासन-प्रशासन से संबंधित कई विषयों पर निरंतर लेखन कर रहे हैं, जो पाठकों की जरूरत के अनुसार उपयोगी हों।

Share: