- जशपुर जिले के विभिन्न कार्यक्रम में हुई शामिल
रायपुर। जशपुर जिले के सीएम कैम्प कार्यालय बगिया में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की धर्म पत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने ध्वजारोहण किया और देश की स्वतंत्रता के लिए बलिदान देने वाले जवानों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर कार्यालय के सभी अधिकारी-कर्मचारी एवं सुरक्षा में तैनात जवान मौजूद रहे।
श्रीमती साय ने बी एल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बंदरचुँवा में भी ध्वजारोहण कर देश की सुरक्षा करते हुए बलिदानी जवान आरक्षक अलसन एक्का, नोवेल खलखो, राजकुमार केरकेट्टा, मनसीद कुजूर और नेल्सन एक्का को श्रद्धांजलि अर्पित किया। श्रीमती साय ने कुनकुरी विकासखण्ड के खेल मैदान में आयोजित ब्लॉक स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल हुई एवं ध्वजारोहण कर मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया।
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।